5 March Top Stories : ट्रंप ने अमेरिकी सेना को सराहा, राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, आज की 5 बड़ी खबरें

5 March Top Stories : अमेरिका ने श्रीलंका में भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को डुबोया, अमेरिकी सीनेट से ट्रंप को राहत मिलने के बाद ईरान पर अमेरिकी हमले जारी रहेंगे। राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन भरने के आखिरी दिन आज सभी की नजरें नीतीश कुमार पर ...

Mar 5, 2026 - 12:53
 0
5 March Top Stories : ट्रंप ने अमेरिकी सेना को सराहा, राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, आज की 5 बड़ी खबरें

US Iran War 5 March Top Stories : अमेरिका ने श्रीलंका में भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को डुबोया, अमेरिकी सीनेट से ट्रंप को राहत मिलने के बाद ईरान पर अमेरिकी हमले जारी रहेंगे। राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन भरने के आखिरी दिन आज सभी की नजरें नीतीश कुमार पर लगी हुई है। टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आज भारत और इंग्लैंड का मुकाबला होगा। 5 मार्च की बड़ी खबरें।

अमेरिका ने डुबाया ईरानी युद्धपोत

भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका ने टॉमहॉक मिसाइल और टॉरपीडो से हमला कर उसे हिंद महासागर में डुबो दिया। इस हमले में 80 लोगों की मौत हो गई जबकि 32 लोगों को बचा लिया गया। श्रीलंकाई नौसेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचे लोगों को बाहर निकाला। ALSO READ: हिंद महासागर में बड़ा सैन्य टकराव: अमेरिका ने ईरानी जहाज डुबोया, 80 लोगों की मौत

जारी रहेंगे अमेरिका के ईरान पर हमले

अमेरिकी सीनेट ने बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर सैन्य हमले जारी रखने के अधिकार को सीमित करने के उद्देश्य से लाए गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इस फैसले से ट्रंप को बड़ी राहत मिली है। इस बीच उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए अमेरिकी सेना की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि हम युद्ध के मोर्चे पर बहुत अच्छा कर रहे हैं। हम आगे भी अच्छा करते रहेंगे। ALSO READ: सीनेट से ट्रंप को बड़ी राहत: ईरान पर हमले जारी रहेंगे, बोले- जंग में अमेरिका 10 में से 15 अंक का हकदार

राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन भर सकते हैं। अगर नीतीश राज्यसभा जाते हैं तो बिहार में मुख्‍यमंत्री बदल जाएगा। आज राज्यसभा में नामांकन भरने का आखिरी दिन है। ALSO READ: राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, एक्स पर लिखा— नई सरकार को रहेगा मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन

नेपाल में आज आम चुनाव

नेपाल में आज आम चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। 275 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। साल 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन की वजह तत्कालीन केपी शर्मा ओली सरकार गिर गई थी। 

 

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज

टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज शाम 7 बजे भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर फाइनल में पहुंचने के लिए पूरा दम लगाएगी। दक्षिण अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंची। ALSO READ: लगातार तीसरे टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल के लिए आमने सामने होंगे भारत और इंग्लैंड

edited by : Nrapendra Gupta