सीनेट से ट्रंप को बड़ी राहत: ईरान पर हमले जारी रहेंगे, बोले- जंग में अमेरिका 10 में से 15 अंक का हकदार
US Iran War : अमेरिकी सीनेट ने बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर सैन्य हमले जारी रखने के अधिकार को सीमित करने के उद्देश्य से लाए गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इस फैसले से ट्रंप को बड़ी राहत मिली है। इस बीच उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए ...
US Iran War : अमेरिकी सीनेट ने बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर सैन्य हमले जारी रखने के अधिकार को सीमित करने के उद्देश्य से लाए गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इस फैसले से ट्रंप को बड़ी राहत मिली है। इस बीच उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए अमेरिकी सेना की जमकर सराहना की।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान से जंग पर कहा कि हम युद्ध के मोर्चे पर बहुत अच्छा कर रहे हैं। हम आगे भी अच्छा करते रहेंगे। किसी ने पूछा कि 10 में से आप इसे कितने अंक देंगे? उन्होंने कहा लगभग 15। ALSO READ: हिंद महासागर में बड़ा सैन्य टकराव: अमेरिका ने ईरानी जहाज डुबोया, 80 लोगों की मौत
ट्रंप ने कहा कि हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी मिलिट्री है। उन्होंने कहा कि यह कई सालों से हमारे लिए एक बहुत बड़ा खतरा था- 47 सालों से वे हमारे लोगों को मार रहे हैं। अगर हमने अब तक की सबसे खराब डील खत्म नहीं की होती। मैं इसे ओबामा न्यूक्लियर डील कहता हूं, जहां उन्होंने ईरान को सब कुछ दे दिया, जिसमें परमाणु हथियार भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि ईरानी मिसाइलें तेजी से खत्म हो रही हैं, और उनके लॉन्चर भी खत्म हो रहे हैं। जब पागल लोगों के पास परमाणु हथियार होते हैं, तो बुरी चीजें होती हैं। हम अब बहुत अच्छी हालत में हैं, और हम आगे बढ़ते रहेंगे।
ट्रंप ने कहा कि हमने पहले टर्म में अपनी मिलिट्री को फिर से बनाया, और हम इसका इस्तेमाल उससे थोड़ा ज्यादा कर रहे हैं जितना मैंने सोचा था।
जारी रहेगा युद्ध
अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान पर सैन्य हमले जारी रखने के अधिकार को सीमित करने के उद्देश्य से लाए गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया। डेमोक्रेट टिम केन और रिपब्लिकन रैंड पॉल द्वारा पेश किए गए इस द्विदलीय विधेयक में यह प्रावधान था कि जब तक कांग्रेस इस अभियान को अधिकृत नहीं करती, तब तक ईरान के खिलाफ शत्रुता से अमेरिकी सेनाओं को वापस बुलाना अनिवार्य होगा।
गौरतलब है कि अमेरिकी हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत 1145 ईरानी मारे जा चुके हैं। वहीं कुवैत में एक अमेरिकी अड्डे पर ईरानी हमले में कई अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta



