1.2 किलो गांजा पकड़ा:नशा तस्करी करते एक आरोपी डूंगरपुर में गिरफ्तार

डूंगरपुर डीएसटी ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 1 किलो 200 ग्राम सूखा गांजा परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर ली है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी को गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 स्थित पुलिया के पास एक व्यक्ति स्कूटी पर गांजा लेकर आ रहा था, जिसे गुजरात में तस्करी के लिए भेजा जाना था। इस सूचना के आधार पर बिछीवाड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने मौके पर नाकाबंदी की। इस दौरान, स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। उसने अपनी पहचान खेमा पुत्र लक्सी वराहत (58), निवासी बरोटी निचली, थाना बिछीवाड़ा के रूप में बताई। तलाशी के दौरान, स्कूटी में रखी एक रंगीन थैली से 1 किलो 200 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल आरोपी खेमा वराहत को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से गांजे की खरीद-फरोख्त और उसके परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सोमेश्वर, हेड कांस्टेबल मोहनपाल सिंह, कांस्टेबल मगन, जितेन्द्र, आशीष और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jun 5, 2026 - 21:35
 0