हिसार में दुकान में इलेक्ट्रीशियन ने किया सुूसाइड:पंखे से फांसी पर लटका मिला, दो बच्चों का पिता, मानसिक रूप से परेशान

हिसार के लाहौरिया चौक के पास 12 क्वार्टर रोड पर एक इलेक्ट्रीशियन ने अपनी दुकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विवेक नगर निवासी संजय वर्मा के रूप में हुई है। संजय शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, संजय वर्मा पिछले कई वर्षों से 12 क्वार्टर में वर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान चला रहे थे। वह इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत के साथ बिजली मिस्त्री का काम भी करते थे। गुरुवार को जब दुकान का शटर नीचे मिला और आसपास के लोगों व परिजनों को संजय के अंदर होने का पता चला, तो उन्होंने शटर खोलकर देखा। दुकान के अंदर संजय पंखे से फंदे पर लटके मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों के बयानों पर कार्रवाई करेगी पुलिस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि संजय पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करेगी और उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Aug 13, 2026 - 22:20
 0