कैथल पुलिस ने अरेस्ट किए 3 नशा तस्कर:स्विफ्ट कार से पंजाब से आ रहे, तलाशी में बरामद हुई 250 ग्राम हेरोइन

कैथल पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों कर कब्जे से 250 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इस नशे को वे तस्करी करने के लिए लेकर आए थे। हालांकि पुलिस ने अभी अधिकारिक तौर पर वारदात का खुलासा नहीं किया है। बरामद हेरोइन की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब के कुछ नशा तस्कर हेरोइन लेकर जा रहे हैं। जिसके बाद एएनसी स्टाफ की टीम ने चीका-अंबाला बाइपास पर ड्रेन के पास नाकाबंदी कर सादी वर्दी में पुलिस तैनात की गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक स्विफ्ट कार को रोका। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी में हेरोइन बरामद हुई। डीएसपी बोले- की जा रही मामले की जांच डीएसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान गाड़ी में नशा मिला। उन्होंने कहा कि मामले कि जांच की जा रही है। नशे के खिलाफ कैथल पुलिस का अभियान पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सप्लाई नेटवर्क की जड़ तक पहुंचकर उसे भी खत्म किया जाएगा, ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके। डीएसपी ने बताया कि तस्कर पंजाब नंबर की गाड़ी में सवार होकर आए थे और कैथल से होकर जा रहे थे। आरोपी कहां से नशा लेकर आए थे और कहां बेचने वाले थे। इस संबंध में उनसे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Aug 13, 2026 - 22:20
 0