हांसी-अंबाला हिंसा पर हुड्डा का सरकार पर हमला:सोनीपत में बोले- लठ के जोर पर नहीं; संवाद से चलता है लोकतंत्र
सोनीपत के गोहाना में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हांसी और अंबाला में हुए लाठीचार्ज व टकराव की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को गंभीरता और तत्परता से संभालने में विफल रही है, जिसके चलते कई जगह टकराव की स्थिति बन रही है। हुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र में समस्याओं का समाधान बातचीत और संवाद से होना चाहिए। उन्होंने कौशल कर्मियों को पक्का करने, गेस्ट टीचर्स को लाभ देने और किसानों से बातचीत करने की मांग भी उठाई।
आरोपियों पर समय रहते कार्रवाई होती तो हालात नहीं बिगड़ते हुड्डा ने कहा कि हांसी में हत्या की वारदात के बाद अगर सरकार ने तुरंत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया होता तो टकराव की स्थिति नहीं बनती। इसी तरह अंबाला में लोगों को वाहन से कुचलने के आरोपों में समय पर कार्रवाई होती तो वहां भी हालात बिगड़ने से रोके जा सकते थे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से समय रहते कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण लोगों में रोष बढ़ा। शोक व्यक्त करने पहुंचे थे गोहाना भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल मलिक के छोटे भाई जोगेंद्र पाल मलिक के निधन पर शोक व्यक्त करने गोहाना पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने बरोदा विधायक इंदूराज नरवाल के कार्यालय पर लोगों से मुलाकात की और पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। 19 अगस्त को कौशल कर्मियों के समर्थन में प्रदर्शन हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस की ओर से कौशल कर्मियों को पक्का करने और उनकी अन्य मांगों को लेकर 19 अगस्त को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस की मांग है कि कौशल निगम के तहत कार्यरत सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए और भविष्य में अस्थायी भर्ती के बजाय नियमित भर्तियां की जाएं। गेस्ट टीचर्स को पक्के कर्मचारियों के लाभ देने की मांग गेस्ट टीचर्स के मुद्दे पर हुड्डा ने कहा कि कोर्ट ने कांग्रेस सरकार की नीति पर मुहर लगाते हुए गेस्ट टीचर्स के पक्ष में फैसला दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस फैसले के अनुरूप गेस्ट टीचर्स को पक्का कर पक्के कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ देने चाहिए। हुड्डा ने आरोप लगाया कि सरकार कोर्ट के फैसले की अनदेखी कर रही है। किसानों से बातचीत कर समाधान निकालने की कही बात किसानों के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों को रोकने के बजाय सरकार को उनसे बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को बार-बार बॉर्डर पर रोकने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उनके अनुसार किसानों की मांगों पर बातचीत करके ही रास्ता निकाला जा सकता है। जेन-जी के संघर्ष का किया जिक्र
हुड्डा ने जेन-जी के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि उनके आंदोलन के दबाव में धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर शुरुआत में ही नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया जाता तो छात्रों को लाठीचार्ज का सामना नहीं करना पड़ता और इतना लंबा संघर्ष भी नहीं होता।