चंडीगढ़ में पति ने पत्नी के चाकू मारे:पैसे मांग रहा था, इनकार किया तो 2 बार छाती में घोंपा; पुलिस ने आरोपी पकड़ा

चंडीगढ़ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला की छाती में दो जगह गहरे जख्म हुए हैं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल महिला की पहचान सुमन कुमारी के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए गवर्नमेंट मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल सेक्टर-16 में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। महिला के भाई का कहना है कि उसका जीजा पहले भी कई बार उसकी बहन पर जानलेवा हमला कर चुका है। वह कोई काम नहीं करता। अपनी पत्नी के कमाई पर पलता है और उससे ही पैसे मांगता है। रविवार को भी वह पैसे मांग रहा था। जब पत्नी ने नहीं दिए तो पति ने चाकू मार दिया। आरोपी के साले ने ये जानकारी दी… 8 अप्रैल को भी इस तरह की घटना हुई इस तरह का मामला 8 अप्रैल को भी सामने आया था। जब न्यू चंडीगढ़ में एक कपड़ों के शोरूम में सेल्सगर्ल के तौर पर काम करने वाली प्रियंका नाम की महिला पर उसके पति हीरालाल ने सरेआम चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला को पीठ और कमर पर गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और गुजारा भत्ता को लेकर तनाव था। बाद में पुलिस उसे अरेस्ट कर लिया था। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं… ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… मोहाली में सेल्सगर्ल को चाकू से गोदा,VIDEO:पंचकूला से आया पति, ऑटो से उतरते ही घेरा, बोला- क्या चाहती है, पीठ-कमर पर 6 वार किए मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में एक कपड़ों के शोरूम में काम करने वाली सेल्सगर्ल को उसके पति ने चाकू से गोद दिया। उसकी पीठ और कमर के ऊपरी हिस्से पर 6 वार किए। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पति चाकू मारते हुए दिख रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

May 3, 2026 - 18:51
 0