हनुमानगढ़ में मंदिर से लौटते समय युवक की हत्या:दोस्तों पर पैसों के लालच में मारपीट कर हत्या का आरोप
हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में एक युवक की कथित तौर पर मारपीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में 3 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान दोलतपुरा निवासी कालूराम नायक के रूप में हुई है। वह चंडीगढ़ में नौकरी करता था और होली पर 2 मार्च को अपने घर आया था। कालूराम अपने साथ वेतन के रूप में लगभग 36 हजार रुपए लेकर आया था। 3 मार्च को गांव के महेंद्र, हरबंश और पवन कुमार कालूराम के घर आए। उन्होंने कालूराम को भद्रकाली मंदिर में धोक लगाने के लिए साथ चलने को कहा। घर से निकलते समय कालूराम अपनी मां और भाई से 18 हजार रुपए लेकर अपनी जेब में रखकर उनके साथ बाइक पर चला गया। पहले खेत में शराब पार्टी की, फिर मारपीट
रिपोर्ट के अनुसार मंदिर से लौटते समय चारों महेंद्र के खेत में बैठकर शराब पीने लगे। इसी दौरान आरोपियों को पता चला कि कालूराम के पास पैसे हैं। आरोप है कि पैसों के लालच में तीनों ने मिलकर कालूराम के साथ मारपीट की, उसकी जेब से रुपए निकाल लिए और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उसकी मौत हो गई। 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
शाम तक कालूराम के घर नहीं लौटने पर उसके भाई प्रकाश नायक ने फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। बाद में महेंद्र ने फोन कर बताया कि कालूराम की तबीयत खराब हो गई है। जब प्रकाश मौके पर पहुंचा, तो उसका भाई मृत अवस्था में मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महेंद्र, हरबंश और पवन कुमार के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।