सोहना बार एसोसिएशन चुनाव में अमित यादव बने अध्यक्ष:371 वोटों से जीते, लाल बहादुर उपाध्यक्ष; अनीता भारद्वाज महिला उपाध्यक्ष

गुरुग्राम जिले के सोहना बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं ने अपने नए पदाधिकारियों का चुनाव किया। अध्यक्ष पद पर अमित यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महावीर प्रसाद को 371 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर लाल बहादुर और महिला उपाध्यक्ष पद पर अनीता भारद्वाज विजयी रहीं। अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। अमित यादव को 558 वोट मिले, जबकि महावीर प्रसाद को 187 वोट प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर रहे सुनील विकल्प को 83 वोट मिले। इस तरह अमित यादव 371 वोटों के अंतर से अध्यक्ष बने। उपाध्यक्ष पद पर 79 वोटों से जीते लाल बहादुर उपाध्यक्ष पद के चुनाव में लाल बहादुर विजयी रहे। उन्हें 426 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी परमजीत को 347 वोट प्राप्त हुए। लाल बहादुर ने 79 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। महिला उपाध्यक्ष के आरक्षित पद पर अनीता भारद्वाज ने जीत दर्ज की। उन्हें 504 वोट मिले, जबकि मुस्कान बानो को 320 वोट मिले। अनीता भारद्वाज ने मुस्कान बानो को 184 वोटों से हराया। सचिव पद पर जीते राजवीर सचिव पद के मुकाबले में राजवीर विजयी रहे। राजवीर को 480 वोट मिले, जबकि महेश को 250 और प्रवीण को 99 वोट प्राप्त हुए। राजवीर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेश को 230 वोटों के अंतर से हराकर सचिव पद पर जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद पर भूपेंद्र सैनी विजयी रहे। उन्हें 434 वोट मिले, जबकि अनिल को 390 वोट प्राप्त हुए। भूपेंद्र सैनी ने 44 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। सोहना बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 883 मतदाता थे। इनमें से 831 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। चुनाव में मतदान का प्रतिशत करीब 94 प्रतिशत रहा।

Sep 11, 2026 - 20:50
 0