सोहना अस्पताल में गैरहाजिर डॉक्टरों और कर्मचारियों को नोटिस:स्टाफ की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई; लापरवाही करने पर होगी कार्रवाई

गुरुग्राम जिले में सोहना के नागरिक अस्पताल में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने, समय पर उपस्थित न होने तथा अपने केबिन से अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) रणविजय सिंह ने डॉक्टरों और अन्य स्टाफ सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में सभी कर्मचारियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा और उसी के आधार पर वेतन का भुगतान किया जाएगा। मरीजों को हुई परेशानी, विभाग ने लिया संज्ञान प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को लगभग दोपहर 1:30 बजे सोहना के नागरिक अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए मौजूद थे, लेकिन अस्पताल के कई केबिनों में न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही स्टाफ। इस स्थिति से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल नोटिस जारी किया। समय पर उपस्थिति अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी नियमित अधिकारी, कर्मचारी तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े अधिकारी समय पर ड्यूटी पर उपस्थित होंगे और निर्धारित समय के अनुसार ही ड्यूटी समाप्त करेंगे। विभाग के संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ कर्मचारी और डॉक्टर अपनी सुविधा के अनुसार ड्यूटी पर आते हैं और बिना किसी सूचना के बीच में ही अनुपस्थित हो जाते हैं। ऐसी लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित पाया जाता है या बार-बार देरी से आता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर मामले की रिपोर्ट विभाग के उच्च अधिकारियों को भी भेजी जाएगी। बायोमेट्रिक उपस्थिति से तय होगा वेतन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में सभी कर्मचारियों का वेतन बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही जारी किया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी की बायोमेट्रिक उपस्थिति कम पाई जाती है, तो उसे उसी अनुपात में वेतन दिया जाएगा। मरीजों की सुविधा सर्वोपरि- एसएमओ रणविजय सिंह एसएमओ रणविजय सिंह ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है और आगे से नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Mar 13, 2026 - 10:22
 0