गुरुग्राम में किचन तक पहुंचा एलपीजी संकट:गर्ल्स हॉस्टल की युवती ने बताई परेशानी, चूल्हे पर बना डिनर, इंडक्शन की अफरा-तफरी

गुरुग्राम में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने और घरेलू सिलेंडर के लिए 25 दिन की बुकिंग होने का असर किचन पर दिखाई देने लगा है। गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक युवती ने मैस में चूल्हे पर डिनर बनाए जाने का वीडियो शेयर किया है। जिसमें उसने कहा कि इंडिया में चल रहा एलपीजी का शॉर्टेज और मेरे पीजी में चूल्हे पर खाना बन रहा है, लकड़ी पर। प्रियंका बर्नवाल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा छोटे गैस सिलेंडर भरवाने के लिए भी लोग परेशान हो रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर लोग अपनी परेशानी बता रहे हैं। वहीं अचानक से इंडक्शन स्टोव और किचन में प्रयोग होने वाले बिजली आधारित आइटम की भी बिक्री अचानक से बढ़ गई है। कई जगहों पर इंडक्शन आउट ऑफ स्टॉक होने लगे हैं। ढाबों और छोटे व्यवसायों पर गहरा असर बजघेड़ा में ढाबा चलाने वाली अनन्या का परिवार इस संकट से प्रभावित है। पिछले सप्ताह उनके कमर्शियल सिलेंडर खत्म हो गए, और अब वे महंगे दाम पर घरेलू सिलेंडर खरीदकर काम चला रही हैं। उन्होंने बताया कि पकौड़े, समोसे और चाय बनाना बंद कर दिया है। केवल रेगुलर कस्टमर के लिए सीमित खाना बना रही हूं। इसके अलावा कई छोटे ढाबे और चाय की दुकानें बंद होने के कगार पर हैं। सड़क किनारे के कई विक्रेता अब केवल ठंडे स्नैक्स या सलाद बेच रहे हैं। कुछ जगहों पर ब्लैक मार्केट में कमर्शियल सिलेंडर 5,000 रुपये तक में बिक रहे हैं, जबकि सामान्य मूल्य 1,800-2,000 रुपये के आसपास है।इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री में उछाल गुरुग्राम में अमेज़न, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकइट, स्विगी इंस्टामार्ट और ज़ेप्टो जैसी प्लेटफॉर्म्स के बड़े वेयर हाउस हैं। इनके प्लेटफार्म पर कई कंपनियों के इंडक्शन कुकटॉप स्टॉक से बाहर हो चुके हैं। पटौदी स्थित एक बड़ी कंपनी के वेयर हाउस में कार्यरत सेल्स मैनेजर प्रदीप वत्स ने बताया कि एलपीजी की कमी ने इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग को अचानक बढ़ा दिया है। कुछ ब्रांड के इंडक्शन आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं। बिक्री में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। 1500 में मिलने वाला इंडक्शन 2500 तक मिल रहा सामान्यतः 15,00 रुपये में मिलने वाले इंडक्शन अब 25,00 रुपये तक बिक रहे हैं। स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में भी स्टॉक खत्म हो सकता है। सदर बाजार के दुकानदान सुरेश गुप्ता ने बताया कि हमारे पास 2,000 से अधिक का इंडक्शन कुकटॉप स्टॉक था, पिछले तीन दिन में बिक गया है। कंपनियों के पास नए ऑर्डर किए गए हैं। पीजी संचालक और क्लाउड किचन मालिक भी खरीद रहे हैं। क्लाउड किचन और रेस्तरां में मेन्यू कटौती क्लाउड किचन और टिफिन सर्विस पर संकट का सबसे गहरा असर पड़ा है। यादव टिफिन्स की पूजा यादव कहती हैं कि हम रोज 100 टिफिन भेजते हैं। अचानक बंद नहीं कर सकते, वरना ग्राहक चले जाएंगे। मेन्यू छोटा कर केवल एक सब्जी और रोटी तक सीमित किया है, कीमत भी बढ़ाई है। उन्होंने डीप फ्राइड आइटम हटा दिए हैं। वह इलेक्ट्रिक कुकिंग का ऑप्शन अपनाएगी।

Mar 13, 2026 - 10:22
 0