गुरुग्राम में उगाही गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार:दुकानदारों को धमकाकर करते थे वसूली, पहले से दर्ज हैं कई केस

गुरुग्राम पुलिस ने अवैध उगाही और गुंडागर्दी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 3 अप्रैल को एक पान दुकानदार की शिकायत पर थाना सदर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी नितिन, हिमांशु और सोनू, जो झाड़सा गांव, गुरुग्राम के निवासी हैं, आरोपी लंबे समय से रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे थे। वे दुकानदारों को धमकाकर और डर का माहौल बनाकर अपना दबदबा कायम करते थे। दुकानदारों से वसूली करने वाले दो गिरफ्तार शिकायत मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर दो आरोपियों नितिन कौशिक और हिमांशु स्वामी को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पकड़े गए आरोपियों पर दर्ज हैं कई केस पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नितिन का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उसके खिलाफ अवैध वसूली, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों सहित कुल 8 केस दर्ज हैं। वहीं, दूसरे आरोपी हिमांशु पर भी 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि छोटे व्यापारियों को डराने-धमकाने या अवैध उगाही करने वाले किसी भी व्यक्ति या गिरोह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Apr 4, 2026 - 18:43
 0