सिरसा में बधाई लेने के बहाने महिला की तोड़ी चेन:घर में कोई शादी समारोह नहीं; बाइक पर किन्नर और युवक फरार

सिरसा जिले में बधाई लेने आए दो लोगों ने घर पर महिला को अकेली देख उसके गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। महिला का आरोप है कि एक युवक बाइक चला रहा था और दूसरा किन्नर के रूप में उसके साथ बैठा था। उनके घर पर कोई शादी या कार्यक्रम नहीं था। फिर भी समाज धर्म के नाते उनको 100 रुपए देने लगी। ऐसे में वे दोनों उसके गले से चेन तोड़कर ले गए। उसने उनको पकड़ने का प्रयास किया, पर वह हाथ नहीं लगे। महिला के बेटे आदित्य ने बताया कि एक युवक और उसके साथ किन्नर बना युवक दोनों गांव में दिनभर से बधाई ले रहे थे, वे दोनों उनके घर चले गए। उनका घर गांव से कुछ दूरी पर बाहर ढाणी में बना है और उस समय उसकी मां व बुजुर्ग दादी ही घर पर थी। इसका फायदा उठाकर वे वारदात करके फरार हो गए। दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली हमने उनको गांव में पता किया और कुछ दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें वह दुकानदारों से बधाई के नाम पर सूट व पैसे लेते दिख रहे हैं। इसकी पुलिस को शिकायत दी है। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें दोनों दुकानदारों से सूट व पैसे लेते बधाई के नाम पर दिख रहे हैं। यह मामला पूरे गांव में चर्चाओं में आ गया है। इस पर ग्राम पंचायत भी सख्त फैसला ले सकती है। अभी उनका पता नहीं चला है और गांव वाले उनका पता लगा रहे हैं। ऐसे में लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। यहां जानिए पूरा मामला पुलिस को दी शिकायत में बन सुधार की रहने वाली महिला शकुंतला देवी ने बताया कि वीरवार को वह अपने घर पर थी। शाम करीब सवा तीन बजे वह घर पर काम कर रही थी। उसी समय एक किन्नर के रूप में लड़का व बाइक पर उसके साथ अन्य लड़का उसके घर आए और उससे बधाई मांगने लगे। धर्म के नाते 100 रूपए देने को तैयार इस पर महिला ने किन्नर-युवक से कहा, हमारे घर में ना ताे कोई शादी है, तो ना ही कोई लड़का पैदा हुआ है, तो किस नाम की बधाई दूं। फिर भी उसने कहा, आपको 100 रुपए दे देती हूं। उसी समय उसके गले में पहनी सोने की तबीजी का झपटा मारकर वे अपना बाइक लेकर फरार हो गए। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस से मांग की है कि किन्नर के रूप में आए लड़के व दूसरे बाइक राइडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Jan 16, 2026 - 11:38
 0