भिवानी में केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर जश्न मनाया:नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत, पूनिया बोले- भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाने वालों के मुंह पर तमाचा
भिवानी की नेहरू कॉलोनी स्थित आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यालय पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा शराब नीति से जुड़े मामले में सभी आरोपों से बरी किए जाने के बाद खुशी मनाई। इस दौरान लड्डू बांटे गए। इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र पुनिया का भी स्वागत किया गया। इस दौरान डॉ. सुरेंद्र पुनिया ने कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में स्पष्ट किया कि साक्ष्यों के अभाव में किसी भी व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। कोर्ट ने माना कि सीबीआई दोनों दिग्गज नेताओं के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश करने में विफल रही। जिसके चलते उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया। इस फैसले को लोकतंत्र और न्यायपालिका की बड़ी जीत बताया। यह न्याय की जीत का दिन जिला अध्यक्ष डा. सुरेंद्र पुनिया ने कहा कि यह न्याय की जीत का दिन है। कोर्ट के फैसले ने यह साबित कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ रचा गया पूरा मामला केवल एक राजनीतिक षड्यंत्र था। बिना किसी सबूत के हमारे नेताओं को प्रताड़ित किया गया। लेकिन अंतत: सत्य की जीत हुई है। यह फैसला उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाकर पार्टी की छवि खराब करना चाहते थे। अपनी नई जिम्मेदारी पर जिला अध्यक्ष डा. सुरेंद्र पुनिया ने कहा कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते है कि उन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से करेंगे। वे घर-घर जाकर लोगों को बताएंगे कि कैसे आप को रोकने की कोशिश की गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत तालु, विजय सिंह फौजी, भूप सिंह प्रजापति, रमेश शर्मा, डॉ. रतन घणघस, अनिल सिवाच, दीप हिंदुस्तानी, सुरेंद्र डाबला, विवेक शर्मा घुसकानी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।