समस्तीपुर में मोबाइल-बाइक लूटने वाले 3 को किया गिरफ्तार:दरभंगा से भोज खाकर लौट रहे थे पीड़ित, वारदात के 5 महीने के बाद कार्रवाई

समस्तीपुर जिले की पुलिस ने बाइक और मोबाइल लूट के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रोसरा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना 17 मार्च की रात की है। दरभंगा के कुशेश्वर स्थान के सुभाष कुमार यादव भोज से लौट रहे थे। राजघाट पुल के पास तीन लोगों ने उनकी बाइक और मोबाइल लूट लिया। इस मामले में सिंघिया थाने में केस दर्ज किया गया था। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर रोसरा एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस ने समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के मंगलगढ़ गांव से तीन आरोपियों को पकड़ा। इनमें मोनू कुमार, रोबिन कुमार और सुनील कुमार उर्फ बुढ़िया शामिल हैं। पहले से कई मामले दर्ज हैं तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इनकी निशानदेही पर लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक अकमल हुसैन, थाना प्रभारी श्याम कुमार मेहता, संजय कुमार सिंह और रजनीश कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

Sep 9, 2025 - 19:55
 0