शेखपुरा में 90 लीटर शराब के साथ ई-रिक्शा जब्त:तस्कर रंगेहाथ अरेस्ट, बिक्री केंद्रों पर ले जाते पकड़ा गया; एफआईआर दर्जकर भेजा जेल
शेखपुरा नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के पथरेटा गांव के समीप डंपिंग यार्ड के निकट एक ई-रिक्शा से 90 लीटर शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के इंडाय मोहल्ला निवासी गणेश यादव के पुत्र ललन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने ई-रिक्शा की तलाशी के दौरान उसकी सीट के नीचे छुपाकर रखी गई 90 लीटर शराब बरामद की। इस छापामारी का नेतृत्व नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार और एएसआई महेश पासवान ने संयुक्त रूप से किया। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तस्कर भड़ौंस बेलदरिया स्थित शराब निर्माण के अड्डे से शराब की खेप लेकर शेखपुरा शहर के विभिन्न बिक्री केंद्रों पर पहुंचाने आ रहा था। बरामद शराब और ई-रिक्शा को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर ललन कुमार के विरुद्ध स्थानीय नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाद में उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया।
Feb 19, 2026 - 18:49
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.