शत-प्रतिशत राशन बांटना सुनिश्चित हो-DM:अररिया में कहा- स्टॉक इंस्पेक्शन, राशन कार्ड और आधार सीडिंग पर रहे जाेर

अररिया के जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इनमें खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, स्टॉक इंस्पेक्शन, राशन कार्ड, निरीक्षण, आधार सीडिंग और ई-केवाईसी शामिल थे। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि फरवरी में 90.86% खाद्यान्न वितरित हुआ, जबकि मार्च में अब तक 39.54% वितरण पूरा हो चुका है। डीएम विनोद दूहन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष खाद्यान्न वितरण शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने समयबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न से वंचित न रहे और उन्हें असुविधा न हो। ई-केवाईसी कार्यों को पूरा करने का निर्देश बैठक में लंबित राशन कार्ड मामलों, आधार सीडिंग और ई-केवाईसी की प्रगति पर भी गहन चर्चा हुई। डीएम ने सभी मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) को लंबित ई-केवाईसी कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर बल दिया, विशेषकर डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों के लिए। डीएम ने सस्पेक्टेड डेटा की जांच कर आवश्यक सुधार करने और जन वितरण प्रणाली (जेवीपी) के लाइसेंस को अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडीएस की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित निरीक्षण पर जोर दिया। श्री दूहन ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज के साथ-साथ सभी प्रखंडों के मार्केटिंग ऑफिसर उपस्थित रहे।

Mar 23, 2026 - 21:48
 0