रोहतक पुलिस ने अवैध हथियार सहित 2 आरोपी किए काबू:2 देशी पिस्तौल व 3 जिंदा रौंद बरामद, आरोपियों से पूछताछ जारी
रोहतक में पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल व 3 जिंदा रौंद बरामद हुए। पुलिस अवैध हथियारों को लेकर दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि मामले का खुलासा किया जा सके। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने थर्ड वाटर वर्क्स सनसिटी रोड से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान पंकज पुत्र रतीभान निवासी भगवतीपुर के रुप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल व 2 रौन्द बरामद किए। हुमायूपुर बखेता रोड से पकड़ा दूसरा आरोपी पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव हुमायूपुर बखेता रोड पर ड्रेन के पुल के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया। युवक की पहचान आतिश पुत्र मुकेश निवासी बखेता गांव के रुप में हुई। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 1 रौन्द बरामद किया। पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि पुलिस अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपी देसी पिस्तौल से किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पिस्तौल कहां से खरीदी गई, इसके बारे में भी आरोपियों से पूछताछ चल रही है।



