रंगोली बनाकर दिया मतदान का संदेश:चूरू में स्वीप का अनूठा अभियान, हर रंग में वोट की अपील

चूरू में नगर निकाय आम चुनाव 2026 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गुरुवार को रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। यह प्रतियोगिताएं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देश पर स्वीप गतिविधि के तहत हुईं। ये प्रतियोगिताएं 'रंग सजाएं मतदान बढ़ाएं' थीम पर आधारित थीं। इनका आयोजन जिले के कई सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और निकाय क्षेत्रों में बड़े स्तर पर किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी कला और रंगों से सुंदर और संदेशपरक रंगोलियां बनाईं। इन रंगोलियों के जरिए शत-प्रतिशत मतदान, बिना डर के वोट डालने और हर वोट के महत्व को बताया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि रंगोली सजाकर लोगों को मतदान करने का संकल्प दिलाया गया।

Sep 3, 2026 - 18:42
 0