युवा शक्ति संगठन ने कन्या के विवाह में किया सहयोग:संगठन ने परिवार को उपहार सामग्री और 2300 रुपए नकद प्रदान किए

डीग में युवा शक्ति संगठन ने बुधवार को एक जरूरतमंद परिवार की कन्या के विवाह में सहयोग किया। संगठन ने शहर के गोवर्धन दरवाजे क्षेत्र स्थित परिवार को विभिन्न उपहार सामग्री प्रदान की। संगठन के कार्यक्रम संयोजक कवि मनोज मनु पाराशर ने बताया कि एक सामाजिक कार्यकर्ता ने परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद संगठन के सदस्यों ने परिवार से संपर्क किया और आपसी योगदान से विवाह के लिए आवश्यक सामग्री जुटाई। संगठन द्वारा 29 साड़ियां, 18 जोड़ी पैंट-शर्ट, 2 कंफर्ट, 1 बेडशीट, 2 कार्डिगन, 2 लेडीज सूट, चांदी की अंगूठी व चांदी की चुटकी, 2300 रुपए नकद, श्रृंगार सामग्री, 1 सूटकेस, 39 बर्तन, 6 गिफ्ट आइटम, पानी की बोतल, 1 तौलिया और अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। संगठन के सदस्यों ने बालिका को उपहार सामग्री भेंट की। परिवार के सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने युवा शक्ति संगठन के इस सहयोग की सराहना की। कवि मनोज मनु पाराशर ने बताया कि युवा शक्ति संगठन समाज सेवा के लिए समर्पित है और भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रखेगा। इस अवसर पर चंद्रभान सैनी, दीपक बंसल, प्रहलाद जसोरिया, बांके बिहारी, सुरेश गुप्ता, सुनील बरावली और कवि मनोज मनु उपस्थित थे।

Dec 3, 2025 - 16:34
 0