मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:हिमाचल में बादल फटे, 5 मौतें; हर भारतीय ₹4.8 लाख का कर्जदार; ट्रम्प बोले- सब्सिडी बंद की तो मस्क की दुकान बंद हो जाएगी
नमस्कार, कल की बड़ी खबर हिमाचल और राजस्थान में भारी बारिश की रही। एक खबर RBI की उस रिपोर्ट की रही, जिसमें कहा गया है कि भारत के हर व्यक्ति पर औसतन 4.8 लाख रुपए का कर्ज है। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... ???? कल की बड़ी खबरें... 1. राजस्थान में सड़कें डूबीं, हिमाचल में 11 जगह बादल फटे, 5 लोगों की मौत, 16 लापता देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी है। राजस्थान के अलवर, धौलपुर और भरतपुर में सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, मंडी में समेत 11 जगहों पर बादल फटा। बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, 16 लोग लापता हैं। पढ़ें पूरी खबर... 2. जुलाई से हुए बड़े बदलाव: रेल सफर महंगा, पैन के लिए आधार जरूरी; कॉमर्शियल सिलेंडर ₹58.50 तक सस्ता
जुलाई से रेल सफर महंगा हो गया है। वहीं तत्काल बुकिंग के नियमों में बदलाव हुए हैं। जानते हैं जुलाई से हुए 6 बड़े बदलाव... पढ़ें पूरी खबर... 3. हर भारतीय ₹4.8 लाख का कर्जदार, 2023 में ₹3.9 लाख का कर्ज था, 2 साल में 23% बढ़ा
भारत के हर व्यक्ति पर औसतन 4.8 लाख रुपए का कर्ज है। मार्च 2023 में यह 3.9 लाख रुपए था। बीते दो साल में इसमें 23% की बढ़ोतरी हुई है। यानी, हर भारतीय पर औसतन 90,000 रुपए का कर्ज और बढ़ा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून 2025 की फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। कर्ज बढ़ने का मतलब क्या है: इसका मतलब है कि लोग पहले से ज्यादा उधार ले रहे हैं। इसमें होम लोन, पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड का बकाया और अन्य रिटेल लोन शामिल हैं। नॉन-हाउसिंग रिटेल लोन जैसे पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड बकाया में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। ये लोन टोटल डोमेस्टिक लोन का 54.9% हिस्सा है। ये डिस्पोजेबल इनकम (खर्च करने योग्य आय) का 25.7% है। हाउसिंग लोन का हिस्सा 29% है और इसमें भी ज्यादातर उनका है जो पहले से लोन लेकर दोबारा से ले रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर... 4. ट्रम्प बोले-सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, दुकान बंद हो जाएगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टेस्ला के CEO इलॉन मस्क पर तंज कसा। उन्होंने कहा- अगर मस्क को मिलने वाली सब्सिडी बंद हो जाए, तो उनको अपनी दुकान बंद कर दक्षिण अफ्रीका लौटना पड़ेगा। ट्रम्प के कहा कि सब्सिडी बंद होने से न टेस्ला इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन कर पाएगी, न ही स्पेसएक्स के रॉकेट, सैटेलाइट लॉन्च होंगे। ट्रम्प ने दावा किया कि मस्क को सरकारी सब्सिडी के तौर पर इतना पैसा मिला है, जितना शायद किसी और को नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर... 5. कर्नाटक CM पद पर फिर विवाद, डिप्टी CM शिवकुमार के करीबी MLA का दावा- 100 विधायक साथ कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर अंदरूनी खींचतान तेज हो गई है। डिप्टी CM डीके शिवकुमार के करीबी विधायक इकबाल हुसैन ने दावा किया कि करीब 100 MLA मुख्यमंत्री बदलने के पक्ष में हैं। इस बीच कांग्रेस नेता और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला बेंगलुरु दौरे पर पहुंचे हैं और पार्टी विधायकों के साथ लगातार मीटिंग कर रहे हैं। हालांकि सुरजेवाला ने कहा, 'राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की बात सिर्फ कल्पना है।' डीके शिवकुमार CM पद के दावेदार थे: 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद डीके शिवकुमार CM पद के अहम दावेदार थे, लेकिन पार्टी हाईकमान के कहने पर डिप्टी CM पद की जिम्मेदारी संभाली। उस समय रोटेशनल CM फॉर्मूले की बात भी सामने आई थी, लेकिन इसे कभी सार्वजनिक रूप से मंजूरी नहीं मिली। अब एक बार फिर यह मुद्दा खुलकर सतह पर आ गया है।
पढ़ें पूरी खबर... 6. BJP ने 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष चुने; तेलंगाना में विरोध के बावजूद रामचंदर राव अध्यक्ष बने
भाजपा ने हिमाचल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुन लिए हैं। एमपी में हेमंत विजय खंडेलवाल ने भी निर्विरोध नामांकन भरा। आज उनकी जीत का ऐलान होगा। तेलंगाना में रामचंद्र राव को अध्यक्ष चुना गया। रामचंदर राव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद विधायक टी राजा ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। हिमाचल में राजीव बिंदल को तीसरी बार, जबकि महेंद्र भट्ट दूसरी बार उत्तराखंड के अध्यक्ष बने। राष्ट्रीय अध्यक्ष जुलाई में चुने जा सकते हैं: 2 दिन में 9 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी। भाजपा के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 50% राज्यों में चुनाव होने के बाद ही होता है। फिलहाल भाजपा की 37 मान्यता प्राप्त स्टेट यूनिट हैं। इनमें से अब तक 14 राज्यों में अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। बुधवार को 19 राज्यों के अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जुलाई में चुने जा सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर... 7. बेंगलुरु भगदड़ केस में सस्पेंड सीनियर IPS बहाल, ट्रिब्यूनल बोला- पुलिस के पास अलादीन का चिराग नहीं, जो उंगली रगड़कर भीड़ को काबू कर ले बेंगलुरु भगदड़ केस में सस्पेंड IPS विकास कुमार को सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) ने बहाल कर दिया। CAT ट्रिब्यूनल ने कहा कि हादसे के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) जिम्मेदार है। CAT ने कहा- पुलिस भगवान या कोई जादूगर नहीं है। पुलिस को व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जाता तो उससे भारी भीड़ को नियंत्रित करने की उम्मीद नहीं की जा सकती। विक्ट्री परेड में 11 लोगों की मौत हुई थी: IPL ट्रॉफी जीतने के बाद RCB ने 4 जून को विक्ट्री परेड निकाली थी। इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, इसमें 11 लोगों की जान गई थी और 75 लोग घायल हो गए थे। इस केस में IPS अधिकारी विकास कुमार को सस्पेंड किया गया था।
पढ़ें पूरी खबर... ???? आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… ????️ बयान जो चर्चा में है... ???? खबर हटके... ₹100 करोड़ की सड़क बनाई, बीच में खड़े पेड़

पढ़ें पूरी खबर... ???? आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… ????️ बयान जो चर्चा में है... ???? खबर हटके... ₹100 करोड़ की सड़क बनाई, बीच में खड़े पेड़ नहीं काटे बिहार के जहानाबाद में 100 करोड़ रुपए की लागत से बनी पटना-गया सड़क पर के बीच पेड़ छोड़ दिए गए हैं। 7.48 किमी लंबी इस रोड पर लाइटें भी नहीं लगी हैं। पेड़ टेढ़े-मेढ़े खड़े हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वही DM ने कहा की यह वन भूमि है, मंजूरी नहीं मिली थी, इसलिए पेड़ हटाए नहीं गए। पढ़ें पूरी खबर... ???? फोटो जो खुद में खबर है ???? भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ???? करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास ???? बाजार का हाल ????️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। कर्क राशि के लोग मेहनत और कोशिश से सफलता पाएंगे। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...