मैं नहीं रहूंगी, कहकर बच्चों के सामने फंदे से लटकी:मरने से पहले मां ने कहा- तुम दोनों नानी घर चले जाना; पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

बेगूसराय में महिला की लाश घर में फंदे से लटकी हुई मिली है। मृतका घनश्याम राय की पत्नी नीलम कुमारी (31) है। मृतका की गोतनी निशा कुमारी ने कहा कि रात के करीब 1 बजे बच्चों के रोने की आवाज आई तो मैं कमरे की तरफ दौड़ी। अंदर नीलम की लाश लटकी हुई थी। उसके बेटे ने आदित्य ने मुझसे कहा कि मां ने फांसी लगा ली है। मां ने कहा था कि तुम दोनों भाई-बहन अब नानी के यहां चले जाना, मैं अब नहीं रहूंगी। बताया जा रहा कि मृतका का पति घनश्याम राय कहीं बाहर गार्ड की नौकरी करता है। रात में पति-पत्नी में विवाद भी हुआ था। विवाद को लेकर नीलम ने अपने पति को घर से बाहर जाने के लिए कह दिया था। इसके बाद से वह गायब है। सुबह में घर पर लोगों की भारी भीड़ जुटी, लेकिन घनश्याम राय नहीं आया है। घटना भगवानपुर थाना के नरहरिपुर वार्ड नंबर-09 की है। किसी तरह का विवाद नहीं था सास सीता देवी ने बताया कि रात में सबके साथ खाना खाया और अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। हमें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। कोई विवाद नहीं था, रात में करीब 1 बजे के आसपास घटना की भनक तब लगी जब बच्चा रो रहा था। नीलम कुमारी का मायका समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के टारा गांव में है। करीब 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। मृतका के पिता ने कहा कि पति-पत्नी के बीच झगड़े की कोई जानकारी नहीं थी। यहां आने पर पता चला कि बेटी का शव फंदे से लटका हुआ था। मृतका की 2 साल की बेटी भी है मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है। इनमें बेटा आदित्य कुमार (7) और बेटी सृष्टि कुमारी (2) शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। जांच के बाद होगा खुलासा थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले को आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं से जोड़कर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के लिखित बयान के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jul 15, 2026 - 11:43
 0