लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर मिला यंग अचीवर्स अवॉर्ड:रोहतक के रणवीर का लंदन में जलवा; MCC फाउंडेशन हब से खेलकर बनाए 114 रन
रोहतक के गांव मदीना निवासी रणवीर दांगी को लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर यंग अचीवर्स अवार्डस से सम्मानित किया गया है। रणवीर दांगी लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं और एमसीसी फाउंडेशन हब की तरफ से क्रिकेट भी खेलते हैं। रणवीर दांगी को लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेले गए प्रथम महिला क्रिकेट टेस्ट मैच के दौरान एमसीसी के अध्यक्ष एड स्मिथ ने अवार्ड प्रदान किया। रणवीर दांगी गांव मदीना के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले काफी समय से अपने पिता धीरेंद्र दांगी के साथ लंदन में रहते हुए पढ़ाई कर रहे है। यंग अचीवर्स अवार्डस से उन स्कूली छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले सीजन में एमसीसी (मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब) के खिलाफ 100 या उसके अधिक रन और 5 विकेट हासिल किए थे। रणवीर दांगी उन 17 स्कूली छात्रों में शामिल थे। रणवीर दांगी ने बनाए थे 114 रन रणवीर दांगी ने पिछले सीजन में एमसीसी फाउंडेशन हब की ओर से खेलते हुए 114 रन बनाए थे। यह हब युवाओं के लिए क्रिकेट की दुनिया में कैरियर बनाने का एक स्पष्ट मार्ग प्रदान करता है, जहां से कई खिलाड़ी काउंटी टीमों और यहां तक कि राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुके हैं। देश भर के हब की टीम गर्मियों के दौरान नॉकआउट मैचों में प्रतिस्पर्धा करती हैं। जाट स्कूल से दांगी के पिता ने की पढ़ाई रणवीर दांगी के पिता धीरेंद्र दांगी रोहतक के जाट स्कूल से शिक्षा ग्रहण करके आज परिवार के साथ लंदन में रहते हैं। जब जाट स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे, तो कभी नहीं सोचा कि एक दिन लंदन में रहेंगे, लेकिन पढ़ाई के साथ किस्मत का साथ भी रहा और 2005 में लंदन चले गए। 4 साल से क्रिकेट खेल रहा रणवीर दांगी धीरेंद्र दांगी ने बताया कि रणवीर दांगी पिछले चार साल से एमसीसी फाउंडेशन हब की तरफ से क्रिकेट खेल रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट को भी पूरा समय दे रहा है। अभी रणवीर दांगी 10वीं कक्षा में है और क्रिकेट में अवार्ड हासिल करके विदेश में भारत व रोहतक का नाम रोशन कर रहा है। 1797 में बना MCC क्रिकेट नियमों का संरक्षक धीरेंद्र दांगी ने बताया कि मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब लंदन में स्थित एक विश्व प्रसिद्ध और सबसे प्रभावशाली क्रिकेट क्लब है। 1787 में स्थापित यह क्लब, क्रिकेट के नियमों का एकमात्र संरक्षक और निर्माता है। इसका मुख्यालय लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में है, जिसे क्रिकेट का घर भी कहा जाता है। धीरेंद्र दांगी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानि आईसीसी के गठन से पहले एमसीसी ही क्रिकेट का शासी निकाय था। आज भी आईसीसी सहित पूरा क्रिकेट जगत एमसीसी द्वारा बनाए गए और समय-समय पर संशोधित किए गए नियमों का ही पालन करता है।