मुंगेर में रानी सती जन्मोत्सव पर लगे जयकारे:100 से अधिक महिलाओं ने किया मंगल पाठ, बाल स्वरूप झांकी ने मोहा मन
मुंगेर शहर के महावीर स्थान स्थित रानी सती मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय भादवा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा रहा। दोपहर में 100 से अधिक महिलाओं ने सामूहिक रूप से श्री रानी दादी सती का मंगल पाठ किया। मारवाड़ी समाज की महिलाएं एक जैसे परिधान में मंगल पाठ में शामिल हुईं, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पटना से पहुंचीं गायिकाओं ने कराया मंगल पाठ पटना से आईं गायिका रेखा मोहिनी और आस्था श्री ने श्रद्धालुओं के साथ मंगल पाठ कराया। मंगल पाठ के दौरान श्री रानी सती दादी की प्रतिमा का आगमन हुआ। इसके साथ ही बाल स्वरूप जन्मोत्सव की झांकी निकाली गई। झांकी देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे और मंदिर परिसर में दादी के जयकारे गूंजने लगे। गुलाल लगाकर मनाया जन्मोत्सव जन्मोत्सव के मौके पर महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जताई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच टॉफियां भी बांटी गईं। लोगों ने एक-दूसरे को श्री रानी सती दादी के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। देर शाम तक चली भजन संध्या मंगल पाठ समाप्त होने के बाद देर शाम तक भजन संध्या का आयोजन हुआ। कलाकारों ने रानी सती दादी के भक्ति गीत और भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। पहले दिन नृत्य-नाटिका ने मोहा मन इससे पहले गुरुवार को महोत्सव के पहले दिन कलाकार हर्ष खेतान और प्रियंका प्रकाश (प्रिया) ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। बाल कलाकारों ने भावपूर्ण नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महोत्सव को लेकर मंदिर को कच्चे फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। दिनभर श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। आयोजन में समाज के लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में अध्यक्ष राजकुमार खेमका राजू, उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव राजेश चमड़िया, कोषाध्यक्ष अनूप भगेरिया, कार्यक्रम संयोजक उमेश राजगढ़िया, दिलीप सर्राफ, प्रदीप वर्मा, शंभूनाथ पोद्दार, कुमार गौतम, संतोष बंसल, संदीप जालान, शिवनाथ खंडेलिया, सुनील डोकानिया, सुशील खेमका और उत्तम सरावगी समेत समाज के कई महिला-पुरुष मौजूद रहे।