भोजपुर में संदिग्ध हालत में युवक की मौत:ससुराल से बाल कटाने के लिए निकला था, मंदिर के बरामदे में मिली लाश

भोजपुर में ससुराल आए दामाद की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शव बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर के बरामदे में मिला है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। मृतक अक्षप लाल पासवान(25) रोहतास जिला के जोगया गांव का रहने वाला था। गुजरात में काम करता था। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर गांव की है। मृतक का साला बड़क पासवान ने बताया कि मेरे बहनोई रविवार की शाम करीब पांच बजे ससुराल आए थे। कुछ देर बाद बाल कटाने के लिए घर से निकले थे, इसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार को गांव के लोग पूजा करने के लिए गए तो शव पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिवार को शव सौंप दिया। पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृतक के परिवार में पत्नी सरिता देवी और एक पुत्र विक्रम है। सभी को रो-रोकर बुरा हाल है।

Jun 23, 2026 - 08:39
 0