भोजपुर में करंट लगने से युवक की मौत:4 दिन बाद होनी थी बहन की शादी, दीवार पर पेंट करते समय लगा झटका

भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घर में दीवार पर पेंट करते समय अचानक बिजली का झटका लगा और जमीन पर गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही जान चली गई। घटना बखोरापुर गांव की है। मृतक असित कुमार(30) रांची माइंस में सुपरवाइजर के पोस्ट पर तैनात था। 4 दिन बाद चचेरी बहन की शादी होनी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर आया था। पिता की मौत के बाद घर में कमाने वाला अकेला था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई मृतक के चाचा संतोष सिंह ने बताया कि उनकी बेटी हर्षू की शादी 26 अप्रैल को होनी वाली है। बहन की शादी के लिए असित रांची से 18 अप्रैल को गांव आया था। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। असित आंगन की दीवार पर पेंट कर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में मनिछपरा पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों को सौंपा शव मामले की सूचना पर पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पिता की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी इकलौते बेटे असित पर ही था। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Apr 22, 2025 - 12:49
 0