भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय कांवर यात्रा पर:बांका में भक्ति गीत गाकर शिवभक्तों में भर रही उत्साह
बांका जिले से गुजरने वाला कांवरिया पथ इन दिनों बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरी तरह गुलजार है। श्रावणी मेले के दौरान कच्ची कांवरिया पथ पर देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे शिवभक्त आस्था और भक्ति के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी की सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय गायिका एवं कलाकार निशा उपाध्याय भी अपने सहयोगियों और रिश्तेदारों के साथ पैदल कांवर यात्रा पर निकली हैं। उनके साथ युवा नेता नयन सिंह नटवर भी कदम से कदम मिलाकर यात्रा कर रहे हैं। गुरुवार की संध्या बांका कांवरिया पथ पर पहुंचते ही भीड़ उमड़ गई। जयकारों के साथ यात्रा जारी निशा उपाध्याय के कांवरिया पथ पर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और आमजनों की भीड़ उनके करीब पहुंचने और सेल्फी लेने के लिए उमड़ रही है। जगह-जगह शिविरों में श्रद्धालु उनके भक्ति गीत सुनने के लिए रुक जा रहे हैं।निशा उपाध्याय यात्रा के दौरान लगातार भगवान भोलेनाथ के भक्ति गीत गाते हुए आगे बढ़ रही हैं। उनके गीतों से थके हुए कांवरियों में भी उत्साह का संचार हो रहा है और श्रद्धालु बोल बम के जयकारों के साथ अपनी यात्रा जारी रख रहे हैं। कांवर यात्रा के दूसरे दिन निशाउपाध्याय बांका जिले के धौरी स्थित जिला प्रवेश द्वार से कांवरिया पथ में प्रवेश कीं। यहां भाजपा नेता मृगेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में निशा उपाध्याय ने बताया कि वह लगातार तीसरे वर्ष पैदल कांवर यात्रा कर रही हैं। भगवान भोलेनाथ की भक्ति से जुड़ा गीत पेश उन्होंने कहा कि यह सब भगवान शिव की महिमा है। उन्होंने कांवर यात्रा के दौरान जिला प्रशासन बांका की ओर से की गई व्यवस्थाओं पर भी संतुष्टि जताई। यात्रा के दौरान निशा उपाध्याय विभिन्न सेवा शिविरों में रुककर अपनी गायिकी से कांवरियों की थकान दूर कर रही हैं। धौरी विश्वकर्मा नगर स्थित एक शिविर में उन्होंने शिवभक्तों के बीच भगवान भोलेनाथ की भक्ति से जुड़ा गीत प्रस्तुत किया। गीत सुनने के लिए शिविर में बड़ी संख्या में कांवरिया जुट गए। देखते ही देखते शिविर के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आस्था, संगीत और बोल बम के जयघोष निशा उपाध्याय के साथचल रहे श्रद्धालु और उनके प्रशंसक लगातार सेल्फी लेते भी नजर आए। कई स्थानों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की टीम को भी सक्रिय रहना पड़ा। कांवरिया पथ पर भोजपुरी कलाकार की मौजूदगी ने यात्रा के धार्मिक उत्साह को और बढ़ा दिया है। गुरुवार की देर संध्या तक निशा उपाध्याय सूईयां पार कर चुकी थीं। उनके साथ कांवर यात्रा में बांका के युवा नेता नयन सिंह नटवर, छपरा निवासी संजय टिंकू उपाध्याय, कुश सिंह, शशिराज सिंह, अनिषा उपाध्याय, विक्की उपाध्याय, अमन, राहुल, अंकित और छोटू समेत अन्य लोग शामिल हैं। भोजपुरी कलाकारों की भक्ति और कांवरियों के उत्साह से पूरा कांवरिया पथ इन दिनों आस्था, संगीत और बोल बम के जयघोष से गूंज रहा है।