भिवानी में परिवार पर हमला:घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा, दंपति सहित 6 लोग घायल, मोटरसाइकिल व स्कूटी तोड़ी

भिवानी के गांव नवां में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। रात के समय करीब 15-20 लोग लाठी-डंडों के साथ हमला करने पहुंचे। जिन्होंने गली में खड़े मोटरसाइकिल व स्कूटी तोड़ दी। वहीं घर में घुसकर मारपीट भी की। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने केस में दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव नवां निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है और उसके 3 बच्चे (एक लड़का व दो लड़की) हैं। तीनों अविवाहित हैं। 2 मार्च की रात करीब 9 बजे उसके चाचा का लड़का अजीत धोक मारने के लिए गया था। इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने अजीत के साथ झगड़ा किया। मौके पर मौजूद लोगों ने इन्हें अलग-अलग कर दिया। रात करीब 11 बजे 15-20 लोग लाठी-डंडे लिए हुए थे। वे गली में आए और गली में खड़ी 4 बाइक व एक स्कूटी तोड़ दी। इसके अलावा सतबीर पंच के मकान का गेट भी तोड़ दिया। बाद में आरोपी उसके मकान में घुसे और उसके सिर पर डंडा मारा, जिसके कारण वह बेहोश हो गया। जब उसकी पत्नी शाखा बचाने के लिए आई तो उन्होंने उसकी पत्नी, शारदा, कपिल, अनिता, सत्यवान व नरेंद्र को भी चोटें मारी। मारपीट करने के बाद आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। परिवार वालों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ज्यादा चोट होने के कारण उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Mar 5, 2026 - 12:52
 0