भास्कर अपडेट्स:हैदराबाद के बाद बैंगलुरु की लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी CJI सूर्यकांत को दीक्षांत में बुलाने का विरोध किया

नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी के छात्रों और पूर्व छात्रों ने दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के शामिल होने का विरोध किया है। उन्होंने यह विरोध हैदराबाद की नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के छात्रों के खिलाफ बीसीआई की कार्रवाई को लेकर जताया है। 15 अगस्त को जारी बयान में 2026 बैच के 165 ग्रेजुएट स्टूडेंट्स, 409 मौजूदा छात्रों और 128 पूर्व छात्रों ने विरोध जताया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के उस फैसले की आलोचना की। जिसमें राज्य बार काउंसिलों से नालसार के 2026 बैच के ग्रेजुएट्स का नामांकन नहीं करने को कहा गया था। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने नालसार के छात्रों के समर्थन जाहिर किया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के जंगलों में दिखे 2 संदिग्ध घुसपैठिए, सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने रविवार को उधमपुर के रामनगर जंगल इलाके में दो अनजान लोगों की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद एक जॉइंट कॉर्डन-एंड-सर्च ऑपरेशन (घेराबंदी और तलाशी अभियान) शुरू किया। जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप, सेना और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों की एक जॉइंट टीम ने जोफर इलाके की घेराबंदी कर दी है। संदिग्ध लोगों का पता लगाने और सुरक्षा के किसी भी संभावित खतरे को खत्म करने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन की निगरानी के लिए सीनियर अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और इसमें गाड़ियों की चेकिंग भी शामिल है। अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दिल्ली में 25 अटल कैंटीन शुरू; राष्ट्रपति-पीएम ने समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि दी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार को शहर भर में 25 अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। एम्स (AIIMS) और एलएनजेपी (LNJP) अस्पतालों के बाहर और जनकपुरी, विकासपुरी और शहर के अन्य हिस्सों में झुग्गी-बस्तियों में बनी इन कैंटीनों का उद्घाटन किया गया। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 7-8 महीनों में 100 कैंटीन शुरू की हैं, ताकि झुग्गी में रहने वालों, दिहाड़ी मtदूरों, निर्माण कार्य में लगे मज़दूरों और अन्य जरूरतमंद लोगों को रोजाना 5 रुपए प्रति प्लेट खाना मिल सके। इधर, पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि ‘सदैव अटल’ पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी, उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई नेता पहुंचे। पश्चिम बंगाल में CJP कार्यकर्ता की मौत; पार्टी का आरोप, स्कूल की बदहाली दिखाने के बाद हमला हुआ पश्चिम बंगाल में CJP कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के पिता जनाब मफीक की हमले में लगी गंभीर सिर की चोटों से 15 अगस्त को मौत हो गई। CJP के मुताबिक, हफीज 13 अगस्त को अपने गांव के करिसुंडा इलाके के सरकारी स्कूल में राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति देखी थी। इसके बाद उसी शाम हथियारबंद लोगों ने उनके निजी घर में जबरन प्रवेश किया। हफीज के मुताबिक, हमलावरों ने उनसे स्कूल की स्थिति उजागर करने के लिए माफी मांगते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने को कहा। उनसे यह भी कहने को कहा गया कि उन्होंने यह काम बाहरी प्रभाव में किया था। हफीज के इनकार करने पर उनके परिवार पर हमला किया गया। इसमें हफीज की गर्दन और उनके पिता के सिर में गंभीर चोट आई। अभिजीत दिपके ने कहा कि पार्टी अब्दुल और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि CJP की टीम पश्चिम बंगाल जाएगी और परिवार को न्याय दिलाने की कोशिश करेगी। महाराष्ट्र में नेवी के जवान, पत्नी और दो बच्चों का शव घर में मिला, पुलिस जांच में जुटी महाराष्ट्र के कोलाबा में इंडियन नेवी के जवान, उनकी पत्नी और दो बच्चों के शव घर पर मिले। पुलिस और भारतीय नौसेना मामले की जांच कर रही हैं। हालांकि मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। तमिलनाडु के कांचीपुरम में लॉरी से टकराई बस, 30 लोग सवार थे; 3 की हालत गंभीर तमिलनाडु के कांचीपुरम में 30 से ज्यादा कर्मचारियों से भरी कंपनी की बस लॉरी से टकरा गई। हादसा सुंगुवरचत्रम के पास हुआ। ड्राइवर को झपकी आने से बस का नियंत्रण बिगड़ गया। हादसे में कई कर्मचारी घायल हुए, जिनमें 3 की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के चामराजनगर में जंगल में फायरिंग, 3 की मौत, सीएम ने जांच के आदेश दिए कर्नाटक के चामराजनगर में शनिवार को मरिया मंगल जंगल क्षेत्र के पास फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एंथनी स्वामी, सेबेस्टियन डेविड कुमार और जॉन रोज पीटर शामिल हैं। FIR के मुताबिक, 14 अगस्त को दो गायें लापता हो गई थीं। अगले दिन तीनों लोग उन्हें खोजने के लिए मरिया मंगल के पास जंगल में गए थे। इसी दौरान वन अधिकारियों ने उन पर गोली चला दी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मामले में मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Aug 16, 2026 - 21:25
 0