भास्कर अपडेट्स:ओडिशा में पटरी से उतरी चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, कोई जनहानि नहीं
ओडिशा के जाजपुर जिले में जाखपुरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे जाखपुरा स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। ट्रेन भुवनेश्वर से कोलकाता जा रही थी। हालांकि, हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। ट्रेन में शामिल कोचों को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। घटना के तुरंत बाद रेलवे लाइन के प्रभावित हिस्से पर मरम्मत का काम शुरू हो गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, कर्मचारियों को 25% बकाया DA देने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को अपने कर्मचारियों को 2009 से 2019 तक का बकाया महंगाई भत्ता (DA) जारी करने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस फैसले से राज्य के करीब 20 लाख कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राज्य सरकार की उन दलीलों को खारिज कर दिया, जिसमें वित्तीय क्षमता का हवाला देकर भत्ते से इनकार किया गया था। जस्टिस संजय करोल और पीके मिश्रा की बेंच ने कहा कि ROPA नियमों के तहत परिलब्धियों की गणना के लिए DA अनिवार्य है। सुप्रीम कोर्ट ने इस भुगतान की प्रक्रिया निर्धारित करने के लिए पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में एक स्पेशल कमेटी का गठन किया है। जस्टिस इंदु मलहोत्रा ,जस्टिस तरलोचन सिंह चौहान और जस्टिस गौतम विधूडी और CAG के अधिकारी की कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी तय करेगी कि किस तरह से बकाया DA दिया जाए। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 16 मई तक कमेटी से रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई 16 मई को होगी। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने कहा- GE से वायुसेना को देने के लिए पांच तेजस तैयार सरकारी एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने गुरुवार को कहा कि पांच तेजस हल्के लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना को डिलीवरी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फरवरी 2021 में, रक्षा मंत्रालय ने IAF के लिए 83 तेजस Mk-1A जेट खरीदने के लिए HAL के साथ 48,000 करोड़ की डील की थी। जेट की डिलीवरी में GE एयरोस्पेस के जेट को पावर देने वाले एयरो इंजन की सप्लाई के लिए कई डेडलाइन मिस करने के कारण देरी हो रही है। तेजस एक सिंगल-इंजन मल्टी-रोल फाइटर विमान है जो हाई-थ्रेट हवाई वातावरण में काम करने में सक्षम है।
इसे हवाई रक्षा, समुद्री टोही और हमले की भूमिका निभाने के लिए डिजाइन किया गया है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दूसरे दिन भी ऑपरेशन जारी, कल जैश कमांडर मारा गया था जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दूसरे दिन भी सेना का ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के टॉप कमांडर आदिल को मुठभेड़ में मार गिराया था। आदिल पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह संयुक्त कार्रवाई राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की। सूत्रों के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ और मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में आदिल मारा गया, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य आतंकी भागने में सफल रहे। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने कम से कम चार बार सुरक्षा बलों को चकमा दिया। उन्होंने बार-बार अपना ठिकाना बदला और घने जंगलों व कठिन पहाड़ी इलाके का फायदा उठाया। इसी वजह से बाकी आतंकियों की तलाश में अभियान लंबा खिंच गया। ऑपरेशन के दूसरे दिन सुरक्षा बलों ने तलाशी और कॉर्डन को और सख्त कर दिया है। इलाके में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से जंगलों और संभावित भागने के रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी आतंकी के इलाके से बाहर निकलने की आशंका को देखते हुए नाकाबंदी भी तेज कर दी है। ऑपरेशन पूरा होने तक पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट बना हुआ है और तलाशी अभियान जारी है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया; UGC की शिकायत पर 2 FIR भी दर्ज दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। गिरफ्तारी के बाद, सिद्दीकी को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने क्राइम ब्रांच को चार दिन की पुलिस रिमांड दी। पूरी खबर पढ़ें… केरल में वैन से विस्फोटक भरे 100 से ज्यादा बॉक्स मिले, तरबूज के नीचे छिपाकर ले जा रहा था चालक केरल के पलक्कड़ में बुधवार रात पुलिस ने एक पिकअप वैन से बड़ी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए। वैन में तरबूज की खेप के नीचे छिपाकर 100 से ज्यादा बॉक्स में जिलेटिन स्टिक और 20 से अधिक बॉक्स में डेटोनेटर रखे गए थे। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। पलक्कड़ टाउन साउथ थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई रात करीब 9 बजे पलक्कड़ टाउन इलाके में की गई। पुलिस के मुताबिक, विस्फोटकों के बॉक्स तरबूज की खेप के नीचे छिपाकर रखे गए थे, ताकि शक न हो। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राज्य में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक लाए जा रहे हैं। इसके बाद वाहन जांच शुरू की गई। जब पुलिस ने पिकअप वैन को रोकने का इशारा किया तो चालक नहीं रुका और गाड़ी भगा ले गया। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर वैन को रोका और वैन की तलाशी ली। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि उसने ये बॉक्स तमिलनाडु के कोयंबटूर से लोड किए थे और उन्हें केरल के थ्रिसूर स्थित एक खदान तक ले जा रहा था। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए सभी बॉक्स की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद चालक के खिलाफ एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी
ओडिशा के जाजपुर जिले में जाखपुरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे जाखपुरा स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। ट्रेन भुवनेश्वर से कोलकाता जा रही थी। हालांकि, हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। ट्रेन में शामिल कोचों को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। घटना के तुरंत बाद रेलवे लाइन के प्रभावित हिस्से पर मरम्मत का काम शुरू हो गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, कर्मचारियों को 25% बकाया DA देने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को अपने कर्मचारियों को 2009 से 2019 तक का बकाया महंगाई भत्ता (DA) जारी करने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस फैसले से राज्य के करीब 20 लाख कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राज्य सरकार की उन दलीलों को खारिज कर दिया, जिसमें वित्तीय क्षमता का हवाला देकर भत्ते से इनकार किया गया था। जस्टिस संजय करोल और पीके मिश्रा की बेंच ने कहा कि ROPA नियमों के तहत परिलब्धियों की गणना के लिए DA अनिवार्य है। सुप्रीम कोर्ट ने इस भुगतान की प्रक्रिया निर्धारित करने के लिए पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में एक स्पेशल कमेटी का गठन किया है। जस्टिस इंदु मलहोत्रा ,जस्टिस तरलोचन सिंह चौहान और जस्टिस गौतम विधूडी और CAG के अधिकारी की कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी तय करेगी कि किस तरह से बकाया DA दिया जाए। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 16 मई तक कमेटी से रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई 16 मई को होगी। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने कहा- GE से वायुसेना को देने के लिए पांच तेजस तैयार सरकारी एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने गुरुवार को कहा कि पांच तेजस हल्के लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना को डिलीवरी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फरवरी 2021 में, रक्षा मंत्रालय ने IAF के लिए 83 तेजस Mk-1A जेट खरीदने के लिए HAL के साथ 48,000 करोड़ की डील की थी। जेट की डिलीवरी में GE एयरोस्पेस के जेट को पावर देने वाले एयरो इंजन की सप्लाई के लिए कई डेडलाइन मिस करने के कारण देरी हो रही है। तेजस एक सिंगल-इंजन मल्टी-रोल फाइटर विमान है जो हाई-थ्रेट हवाई वातावरण में काम करने में सक्षम है।
इसे हवाई रक्षा, समुद्री टोही और हमले की भूमिका निभाने के लिए डिजाइन किया गया है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दूसरे दिन भी ऑपरेशन जारी, कल जैश कमांडर मारा गया था जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दूसरे दिन भी सेना का ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के टॉप कमांडर आदिल को मुठभेड़ में मार गिराया था। आदिल पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह संयुक्त कार्रवाई राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की। सूत्रों के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ और मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में आदिल मारा गया, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य आतंकी भागने में सफल रहे। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने कम से कम चार बार सुरक्षा बलों को चकमा दिया। उन्होंने बार-बार अपना ठिकाना बदला और घने जंगलों व कठिन पहाड़ी इलाके का फायदा उठाया। इसी वजह से बाकी आतंकियों की तलाश में अभियान लंबा खिंच गया। ऑपरेशन के दूसरे दिन सुरक्षा बलों ने तलाशी और कॉर्डन को और सख्त कर दिया है। इलाके में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से जंगलों और संभावित भागने के रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी आतंकी के इलाके से बाहर निकलने की आशंका को देखते हुए नाकाबंदी भी तेज कर दी है। ऑपरेशन पूरा होने तक पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट बना हुआ है और तलाशी अभियान जारी है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया; UGC की शिकायत पर 2 FIR भी दर्ज दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। गिरफ्तारी के बाद, सिद्दीकी को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने क्राइम ब्रांच को चार दिन की पुलिस रिमांड दी। पूरी खबर पढ़ें… केरल में वैन से विस्फोटक भरे 100 से ज्यादा बॉक्स मिले, तरबूज के नीचे छिपाकर ले जा रहा था चालक केरल के पलक्कड़ में बुधवार रात पुलिस ने एक पिकअप वैन से बड़ी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए। वैन में तरबूज की खेप के नीचे छिपाकर 100 से ज्यादा बॉक्स में जिलेटिन स्टिक और 20 से अधिक बॉक्स में डेटोनेटर रखे गए थे। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। पलक्कड़ टाउन साउथ थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई रात करीब 9 बजे पलक्कड़ टाउन इलाके में की गई। पुलिस के मुताबिक, विस्फोटकों के बॉक्स तरबूज की खेप के नीचे छिपाकर रखे गए थे, ताकि शक न हो। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राज्य में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक लाए जा रहे हैं। इसके बाद वाहन जांच शुरू की गई। जब पुलिस ने पिकअप वैन को रोकने का इशारा किया तो चालक नहीं रुका और गाड़ी भगा ले गया। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर वैन को रोका और वैन की तलाशी ली। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि उसने ये बॉक्स तमिलनाडु के कोयंबटूर से लोड किए थे और उन्हें केरल के थ्रिसूर स्थित एक खदान तक ले जा रहा था। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए सभी बॉक्स की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद चालक के खिलाफ एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है। रेलवे ने हाथियों की सुरक्षा के लिए AI सिस्टम लगाया, ट्रैक पर आते ही अलर्ट, लोको पायलट को रियल टाइम सूचना मिलेगी भारतीय रेलवे ने हाथियों को ट्रेन से टकराने से बचाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम (IDS) शुरू किया है। यह सिस्टम रेल मंत्रालय ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के साथ मिलकर लॉन्च किया है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह सिस्टम डिस्ट्रीब्यूटेड एकॉस्टिक सेंसर (DAS) तकनीक पर काम करता है। इसके जरिए रेलवे ट्रैक के आसपास हाथियों की मौजूदगी का पता लगाया जाता है और लोको पायलट, स्टेशन मास्टर व कंट्रोल रूम को रियल टाइम अलर्ट भेजा जाता है, ताकि समय रहते ट्रेन की रफ्तार कम की जा सके या अन्य जरूरी कदम उठाए जा सकें। IDS सिस्टम में ऑप्टिकल फाइबर, हार्डवेयर और हाथियों की चाल से जुड़ी पहले से इंस्टॉल की गई सिग्नेचर तकनीक शामिल है। जैसे ही ट्रैक के पास हाथियों की गतिविधि होती है, सिस्टम अलर्ट जनरेट करता है। फिलहाल यह सिस्टम नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के 141 रूट किलोमीटर में उन संवेदनशील इलाकों में काम कर रहा है, जिन्हें वन विभाग ने चिन्हित किया है। इसके अलावा, भारतीय रेलवे के अन्य जोनों में भी IDS लगाने को मंजूरी दी गई है।