भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के रुद्रपुर आगमन को भव्य बनाने में जुटी भाजपा, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के रुद्रपुर आगमन को भव्य बनाने में जुटी भाजपा, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

Sep 3, 2026 - 18:02
 0
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के रुद्रपुर आगमन को भव्य बनाने में जुटी भाजपा, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के रुद्रपुर आगमन को भव्य बनाने में जुटी भाजपा, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

- 10 सितंबर को प्रस्तावित सिख सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में हुई व्यवस्था बैठ

रुद्रपुर।10 सितंबर को रुद्रपुर में प्रस्तावित सिख सम्मेलन एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से मंथन किया गया। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 10 सितंबर के कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए तैयारियों की समीक्षा की गई बंसल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का रुद्रपुर आगमन संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में जो उत्साह है, वह कार्यक्रम में भी दिखाई देना चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर अभी से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों में जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सिख सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी प्रस्तावित है, ऐसे में प्रत्येक व्यवस्था को समय रहते अंतिम रूप दिया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं से लेकर कार्यकर्ताओं के समन्वय एवं अन्य आवश्यक तैयारियों में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। प्रत्येक पदाधिकारी को जो दायित्व दिया गया है, उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाए।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का रुद्रपुर आगमन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उनके स्वागत को यादगार बनाने के साथ ही सिख सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन पूरी ताकत से जुटेगा। सम्मेलन के माध्यम से पार्टी सिख समाज के साथ संवाद को और मजबूत करेगी।

जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिला संगठन से लेकर विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। सभी के सामूहिक प्रयास से 10 सितंबर का आयोजन भव्य रूप लेगा।

बैठक के दौरान विधायक शिव अरोड़ा और महापौर विकास शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी तैयारियों को लेकर चर्चा की। पदाधिकारियों ने कहा कि रुद्रपुर में होने वाला सिख सम्मेलन संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी का परिचायक बनेगा। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में अभी से उत्साह का माहौल है।

बैठक के अंत में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और सिख सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, विधायक शिव अरोड़ा, महापौर विकास शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह नामधारी, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, जिला मंत्री अक्षय अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अक्षय गहलोत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह, अमन विर्क सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।