भागलपुर में एयरपोर्ट निर्माण के खिलाफ किसानों का विरोध-प्रदर्शन:अजगैविनाथ धाम में चल रहे काम को रुकवाया, बोले- उपजाऊ जमीन बंजर हो जाएगी

भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित अजगैविनाथ धाम क्षेत्र में प्रस्तावित नेशनल हवाई अड्डे के निर्माण के खिलाफ हजारों किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है और अपनी मांगों से प्रशासन को अवगत कराया है। उनका कहना है कि इस परियोजना से उनकी उपजाऊ कृषि भूमि नष्ट हो जाएगी, जिससे उनकी आजीविका संकट में पड़ जाएगी। किसानों के अनुसार, प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए जिस भूमि का अधिग्रहण किया जाना है, वह उनकी रोजी-रोटी का मुख्य साधन है। वे वर्षों से इस जमीन पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि यदि यह जमीन उनसे ले ली जाती है, तो उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। किसान बोले- प्रस्तावित मुआवजा से नुकसान की भरपाई मुश्किल किसानों ने यह भी कहा कि सरकार की ओर से प्रस्तावित मुआवजा उनकी जमीन के वास्तविक मूल्य और भविष्य की आजीविका के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता। उन्होंने सरकार से मांग की है कि हवाई अड्डा निर्माण के लिए किसी वैकल्पिक स्थान का चयन किया जाए, ताकि उनकी खेती और जीवन प्रभावित न हो। किसानों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे और न ही रनवे निर्माण की अनुमति देंगे। निर्माणाधीन एयरपोर्ट के आसपास के गांवों के किसान हुए विरोध में शामिल इस विरोध प्रदर्शन में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। सभी ने एक साथ परियोजना का विरोध करते हुए नारेबाजी की और प्रशासन से सीधे संवाद की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। फिलहाल, प्रशासन ने किसानों को शांत कराने और उनकी समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। हालांकि, किसानों का कहना है कि जब तक उनकी जमीन सुरक्षित नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अजगैविनाथ धाम जैसे कृषि प्रधान क्षेत्र में हवाई अड्डा निर्माण को लेकर यह विरोध अब एक बड़े जन आंदोलन का रूप लेता दिख रहा है। बता दें कि भारत सरकार की ओर से बजट 2025–26 में स्वीकृत न्यू ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को लेकर जमीनी स्तर पर काम तेज कर दिया गया है। सुल्तानगंज में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण को अब अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसके लिए बिहार सरकार ने 972 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 400 करोड़ रुपए की राशि पहले ही उपलब्ध करा दी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ऑब्सटेकल लिमिटेशन सरफेस (ओएलएस) सर्वे रिपोर्ट सहित अन्य आवश्यक तकनीकी रिपोर्ट तैयार करने में जुटा हुआ है।

Jan 30, 2026 - 15:18
 0