बेलसार में दीपावली के 63वें महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम:लोक कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, श्रद्धालुओं ने लिया आनंद

कलेर प्रखंड के बेलसार गांव में दीपावली के 63वें महोत्सव पर मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महोत्सव के तीसरे दिन समाजसेवी विक्रम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द बढ़ता है और यह ऊंच-नीच और जात-पात के भेदभाव को मिटाकर लोगों को एक साथ लाता है। विक्रम सिंह ने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम मन को शांति और खुशी का अनुभव कराते हैं। इस अवसर पर प्रसिद्ध लोक गायक धनंजय शर्मा और लोक गायिका बबीता सागर ने अपने सहयोगियों के साथ मनमोहक गीत-संगीत प्रस्तुत किया। देर रात तक लोग भक्ति गीतों पर झूमते रहे। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्रीमन नारायण, सचिव चंदन कुमार मिश्रा, मुखिया विक्रम पासवान, अखिलेश सम्राट और पत्रकार सत्येंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Oct 22, 2025 - 12:22
 0