पूर्व सांसद मोहम्मद यूसुफ की जमीन पर कब्जे का प्रयास:किशनगंज में भू-माफिया सक्रिय, पुलिस ने निर्माण कार्य रोका

किशनगंज के महेश बथना मौजा में सिवान के पूर्व सांसद स्वर्गीय मोहम्मद यूसुफ के परिवार की जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जे का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हाल ही में भू-माफियाओं पर लगाम कसने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। उन्होंने फर्जी दस्तावेजों पर मुकदमा दर्ज करने और भू-माफियाओं की सूची तैयार करने के आदेश दिए थे। भू-माफिया जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे पूर्व सांसद की बहू तरन्नुम यूसुफ की पांच बीघा जमीन पर भू-माफिया जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। आरोप है कि भू-माफिया महिलाओं को ढाल बनाकर बाउंड्री वॉल का निर्माण करवा रहे थे, जबकि अंचल अधिकारी द्वारा इस जमीन पर रोक लगाई गई थी और धारा 107 भी लागू थी। ससुर द्वारा खरीदी गई जमीन है - बहू तरन्नुम यूसुफ तरन्नुम यूसुफ ने मौके पर पहुंचकर बताया कि यह उनके ससुर द्वारा खरीदी गई जमीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि भू-माफिया उन्हें परेशान कर रहे हैं ताकि वे जमीन हड़प सकें या सस्ते दामों पर खरीद सकें। उनके परिवार के सदस्यों के जमीन पर पहुंचने पर भू-माफिया जानलेवा हमला करने की कोशिश करते हैं और प्लॉट में जाने का रास्ता भी रोक दिया गया है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया दूसरी ओर, दूसरे पक्ष ने दावा किया कि यह उनकी पैतृक जमीन है और वे फसल क्षति को रोकने के लिए दीवार का निर्माण करवा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रोक दिया। पुलिस ने कैमरे के सामने कोई टिप्पणी नहीं की और दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।

Jan 10, 2026 - 15:48
 0