बांका में सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन गंभीर:दो बाइक की आमने-सामने हुई थी टक्कर, घटना के बाद चालक फरार

बांका के धोरैया थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार हादसा बेलडीहा सड़क स्थित बंदरचूहा गांव के पास हुआ। बाइक से दोनों भाई-बहन लतौना गांव जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से यह बड़ा हादसा हो गया। भगलपुरा गांव के निरंजन मेहरा अपनी बहन किरण देवी(56) को बाइक से लतौना गांव ले जा रहे थे। इसी दौरान धोरैया थाना क्षेत्र के बंदरचूहा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने निरंजन मेहरा को मृत घोषित कर दिया। किरण देवी का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर गांव में मातम पसरा हुआ है। आसपास के लोग मृतक के परिजनों को सान्त्वना दे रहे हैं। टक्कर मारने वाला बाइक चालक मौके से फरार हो गया। चालक की तलाश जारी धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार के अनुसार, अज्ञात बाइक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Aug 16, 2025 - 07:27
 0