फरीदाबाद में गाड़ियों के एक्सीडेंट का VIDEO:रेड लाइट पर स्कॉर्पियो ने कीया सेल्टोस को मारी टक्कर, तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त, ड्राइवरों की बची जान

फरीदाबाद के सेक्टर-15/12 डिवाइडिंग स्थित रेड लाइट पर शनिवार सुबह एक हादसा हो गया। यह पूरी घटना सुबह करीब 6:06 बजे हुई। हादसे का लाइव वीडियो सामने आने के बाद यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेड लाइट जल रही है। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो रेड लाइट की परवाह किए बिना आगे बढ़ती है और दूसरी तरफ से गुजर रही किया कीया सेल्टोस कार को जोरदार टक्कर मार देती है। रेड सिग्नल के बावजूद ड्राइवर ने नहीं रोकी गाड़ी जानकारी के अनुसार,सेक्टर-12 खेल परिसर की तरफ से एक कीया सेल्टोस कार सेक्टर-15/12 डिवाइडिंग की ओर आ रही थी। वहीं सेक्टर-15 की तरफ से तेज गति में एक ब्लैक स्कॉर्पियो पहुंची। स्कॉर्पियो चालक ने रेड लाइट होने के बावजूद वाहन नहीं रोका और सीधे चौराहे को पार करने की कोशिश की। इसी दौरान दूसरी तरफ से गुजर रही किया सेल्टोस कार उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां नियंत्रण खो बैठीं और सेक्टर-15 के दूसरे गेट के पास, जहां से कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के आवास की ओर जाने का रास्ता है, रेड लाइट पर पहले से खड़ी एक बलेनो कार से जा टकराईं। इस हादसे में स्कॉर्पियो का ड्राइवर साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि किया सेल्टोस का कंडक्टर साइड बुरी तरह टूट गया। वहीं बलेनो कार का ड्राइवर साइड भी क्षतिग्रस्त हो गया। तीनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलझाया मामला हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-15 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों वाहन चालकों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद सभी पक्षों को चौकी ले जाकर पूरे मामले की जानकारी जुटाई। सेक्टर-15 चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई, जो राहत की बात रही। उन्होंने बताया कि तीनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। जिन वाहनों को नुकसान हुआ था, उनकी भरपाई आपस में करने पर सहमति बनी। इसके बाद सभी पक्षों ने एक-दूसरे से माफी मांगी और किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया।

Jul 18, 2026 - 22:37
 0