फतेहाबाद में रोड एक्सीडेंट में मां-बेटे की मौत:निजी बस से टकराई बाइक; परिजनों का हंगामा, काफी खींचतान के बाद उठाए शव

फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसा हुआ। लाली रोड पर शिव मंदिर के पास एक निजी बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर हंगामा किया और शवों को उठाने से मना कर दिया। पुलिस ने परिजनों को किसी तरह से राजी किया। जानकारी के अनुसार, गांव खाई निवासी रोबिन अपनी माता कौशल्या बाई के साथ खाई से कलोठा होते हुए रतिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रतिया से गांव लाली की तरफ जा रही एक निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बस ड्राइवर पर लगाया लापरवाही का आरोप हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया गया। मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और शवों को उठाने से इनकार कर दिया। परिजनों ने बस चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया और उसकी तत्काल गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कुछ देर तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच जारी सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि बस चालक की भूमिका की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Feb 2, 2026 - 16:05
 0