पूर्णिया में रील बनाते समय नदी में डूबा युवक, मौत:पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, पिता बोले- दोस्तों के साथ गया था
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी सौरा नदी में रविवार शाम एक युवक डूब गया, जिसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय बेचन ऋषि के रूप में हुई है। वह सतडोभ वार्ड संख्या 44, मुफस्सिल थाना, पूर्णिया का निवासी था। दोस्तों के साथ नदी पर गया था युवक बेचन के पिता चमकलाल ऋषि ने बताया कि उनका बेटा रविवार शाम अपने तीन दोस्तों के साथ नदी पर रील बनाने गया था। कुछ समय बाद उसके दोस्त घर लौट आए, लेकिन बेचन वापस नहीं आया। दोस्तों ने बताया कि वह वहीं रुक गया है और थोड़ी देर में लौट आएगा। स्थानीय लोगों ने देखा शव रात तक बेचन घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में एक युवक का शव देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान बेचन ऋषि के रूप में की। इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पोस्टमार्टम और जांच जारी मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। परिवार में शोक का माहौल बेचन ऋषि विवाहित था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री हैं। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
Feb 2, 2026 - 16:06
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.