पूंडरी में पूर्व सैनिकों-स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा:MLA जांबा बोले- हमारे लिए सेना सर्वोपरी; भारत माता की जय के गूंजे नारे

कैथल के पूंडरी में गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों और स्कूली छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद इसका आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय विधायक सतपाल जांबा भी शामिल हुए। इस दौरान स्कूली छात्रों, सैनिकों, पूर्व सैनिकों और राजनीतिक नेताओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। पुंडरी के इंडोर स्टेडियम से शुरू हुई इस यात्रा में क्षेत्र के विधायक सतपाल जांबा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में सैनिकों की उपस्थिति स्पष्ट संकेत है कि हमारे लिए सेना सर्वोपरि है। यात्रा का मार्ग इंडोर स्टेडियम से फतेहपुर गांव के प्रमुख मंदिर तक निर्धारित किया गया था। फतेहपुर पहुंचने पर ग्राम के गणमान्य नागरिकों और सरपंच ने तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई कार्रवाई की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। इस यात्रा के माध्यम से लोगों ने सेना के पराक्रम को सलाम किया और देश की एकता व अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

May 22, 2025 - 11:42
 0