पुलभट्टा पुलिस ने घर में हुई लाखों की चोरी का किया खुलासा

पुलभट्टा पुलिस ने घर में हुई लाखों की चोरी का किया खुलासा

May 20, 2026 - 15:13
 0
पुलभट्टा पुलिस ने घर में हुई लाखों की चोरी का किया खुलासा

पुलभट्टा पुलिस ने घर में हुई लाखों की चोरी का किया खुलासा

*एसएसपी अजय गणपति की कुशल रणनीति का असर — पुलभट्टा पुलिस ने घर में हुई लाखों की चोरी का किया खुलासा*

➡️ *चोरी के जेवरात सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 विधि विवादित किशोर संरक्षण में लिया गया*

➡️ *घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में गठित टीम को मिली बड़ी सफलता*

➡️ *सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस*

➡️ *चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद, कीमत लगभग ₹06 लाख*

➡️ *घटना में शामिल 02 अन्य आरोपियों की तलाश जारी*

➡️ *घटना का विवरण*

➡️ दिनांक 03.05.2026 को वादी ओमकार पुत्र सोमलाल निवासी ग्राम बरा थाना पुलभट्टा जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा थाना पुलभट्टा में सूचना दी गई कि दिनांक 30.04.2026/01.05.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के पीछे लगे गेट का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी के लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी चोरी कर ली गई है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना पुलभट्टा में FIR संख्या 71/2026, धारा 305(A)/331(4) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

???? घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

 *पुलिस कार्यवाही*

➡️ गठित टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया। जांच के दौरान घटना की तिथि एवं समय पर चार संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर घटनास्थल के आसपास संदिग्ध अवस्था में आते-जाते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी, सर्विलांस, SOG रुद्रपुर की सहायता से दिनांक 14.05.2026 को अभियुक्त राज पुत्र प्रकाश निवासी ट्रांजिट कैंप, चामुंडा मंदिर के पास थाना ट्रांजिट कैंप जनपद ऊधमसिंहनगर उम्र 19 वर्ष को क्राउन होटल पुलभट्टा के पास से गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम बरा स्थित घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है।

*बरामदगी का विवरण*

➡️ अभियुक्त राज से बरामदः

• एक पीली धातु की गले की चेन

• एक मंगलसूत्र

• एक डायमंड की लेडीज अंगूठी

• एक सफेद धातु की लेडीज अंगूठी

➡️ विधि विवादित किशोर से बरामदः

• एक पीली धातु की जेंट्स अंगूठी

• एक पीली धातु की लेडीज अंगूठी

• एक सफेद धातु की लेडीज अंगूठी

• एक घड़ी

➡️ बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹06 लाख

*एसएसपी का संदेश*

➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति ने कहा कि जनपद में संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। आमजन की सुरक्षा एवं उनकी संपत्ति की रक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।