पतौना चौक पर चेकिंग, कार से विदेशी शराब बरामद:जमुई में पुलिस ने पीछा कर पकड़ी कार, 7 तस्कर गिरफ्तार
जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतौना चौक के पास शनिवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की और इस मामले में सात युवकों को गिरफ्तार किया है। मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि अवर निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में पतौना चौक पर नियमित वाहन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एचपी 62 2997 नंबर की एक सिल्वर रंग की कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। विदेशी शराब की खेप बरामद की गई पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और पीछा कर कार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार के भीतर छुपाकर रखी गई विदेशी शराब की खेप बरामद की गई। मौके से कार में सवार सभी सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान मलयपुर निवासी राजू कुमार (19), अभिषेक कुमार (19), धर्मेंद्र कुमार (22), रिशु कुमार (22), रूपेश कुमार पांडेय (21) सहित दो अन्य के रूप में हुई है। गिरफ्तार कुछ युवक पहले भी शराब तस्करी के मामलों में संलिप्त रह चुके प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार कुछ युवक पहले भी शराब तस्करी के मामलों में संलिप्त रह चुके हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है और तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि लगातार चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के कारण इस तरह की सफलता मिल रही है। पुलिस आगे भी इस अभियान को और तेज करेगी ताकि अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
Apr 18, 2026 - 15:16
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.