नेपाल से लौट रही श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो पलटी:सीतामढ़ी में 6 लोग घायल, 3 महिलाओं की हालत गंभीर, इंडो-नेपाल पथ पर मची अफरा-तफरी

नेपाल में धार्मिक स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक स्कॉर्पियो रविवार दोपहर इंडो-नेपाल पथ स्थित बथुआरा मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तीन बार पलट गई। वाहन में सवार सभी लोग नेपाल के गेऊरका मेला से धार्मिक स्नान कर अपने घर लौट रहे थे। बेला थाना क्षेत्र के बथुआरा मोड़ पर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इंडो-नेपाल पथ पर यातायात प्रभावित रहा दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और बेला थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए परिहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए उनका विशेष उपचार शुरू किया है। समाचार लिखे जाने तक गंभीर रूप से घायल महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उनकी पहचान और परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए इंडो-नेपाल पथ पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर सामान्य कराया। बेला थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

May 31, 2026 - 16:51
 0