साकेत बिल्डिंग हादसे पर एमसीडी का एक्शन:2 इंजीनियरों को किया सस्पेंड; दबने से 4 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

दिल्ली साउथ जिले के साकेत क्षेत्र स्थित सैदुलाजाब में एक 4 मंजिला बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान कपिल, रवि, आलोक और पार्वती के रूप में हुई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने साउथ जोन प्रशासन ने भवन विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) अमन जैन और सहायक अभियंता (एई) सुदेश सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बिल्डिंग गिरने के दौरान कुछ हिस्सा बराबर वाली कैंटीन और एक कोचिंग सेंटर पर गिरा। बताया जा रहा है कि मरने वाले लोग कैंटीन में खाना खा रहे थे। इनमे से कुछ लोग ⁠अभी भी लापता है, जिनकी तलाश में परिजन आए हुए हैं। एक हिस्सा कैंटीन, दूसरा हिस्सा कोचिंग सेंटरों पर गिरा स्थानीय लोगों के अनुसार बिल्डिंग पर 2 अतिरिक्त मंजिलों का निर्माण कार्य चल रहा था। लोगों का आरोप है कि भवन पर जरूरत से ज्यादा भार डालने और निर्माण संबंधी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। घटना के समय बिल्डिंग में कई लोग मौजूद थे, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिल्डिंग का एक हिस्सा पास स्थित कैंटीन पर गिरा, जबकि दूसरा हिस्सा आसपास संचालित कुछ कोचिंग सेंटरों पर आ गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लापरवाही और कमजोर निगरानी बनी कार्रवाई का आधार ग्रीन पार्क स्थित दक्षिण क्षेत्र के उपायुक्त कार्यालय की ओर से रविवार को जारी अलग-अलग आदेशों में दोनों अधिकारियों पर ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही और निगरानी में कमी बरतने के आरोप लगाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, सैदुलाजाब के पश्चिमी मार्ग, गली नंबर-5 स्थित खसरा संख्या-262 की संपत्ति ढहने के मामले में प्रारंभिक जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। आदेश संख्या 15 और 16 के मुताबिक, जेई अमन जैन पर अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही और ढिलाई बरतने का आरोप है। वहीं एई सुदेश सिंह चौहान को क्षेत्र में प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित नहीं करने के लिए जिम्मेदार माना गया है। निगम प्रशासन का कहना है कि सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद दोनों अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। शनिवार शाम करीब 7.44 बजे हुए हादसे में कई लोग मलबे में दब गए थे। इसके बाद से ही स्थानीय भवन विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे। ड्यूटी के प्रति लापरवाही, लचर पर्यवेक्षण आया सामने एमसीडी, दक्षिण क्षेत्र, उपायुक्त के मुताबिक सैदुलाजाब में हुए प्रॉपर्टी ढहने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। प्रारंभिक जांच में ड्यूटी के प्रति लापरवाही और लचर पर्यवेक्षण सामने आया है। सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। विभाग में किसी भी स्तर की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

May 31, 2026 - 16:51
 0