नारनौल में गोली चलाने वाले पांच गिरफ्तार:जमीनी विवाद में की थी फायरिंग, एक आरोपी पर पहले से तीन केस

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल के गांव रामबास में जमीन पर कब्जे को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में वीरेंद्र सिंह निवासी गांव रामबास की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान सचिन निवासी गांव गुवाणी, गुलाब निवासी गांव सराय बहादुर, पवन निवासी गांव सराय बहादुर, दीपक उर्फ मिल्लू निवासी गांव सराय बहादुर तथा रविंद्र निवासी गांव रामबास के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह विवाद मुख्य रूप से जमीन पर कब्जा करने को लेकर हुआ था। दोनों पक्षों के बीच पहले से ही तनाव चल रहा था, जो इस घटना के रूप में सामने आया। गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल से दो खाली खोल बरामद सदर थाना एसएचओ धर्मवीर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोल बरामद किए हैं, जिससे गोली चलने की पुष्टि होती है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार का हथियार बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हथियारों की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सचिन पर पहले से मामले दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सचिन के खिलाफ पहले भी 2 से 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी सामने आई है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। घटना के फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में शामिल कुछ अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Feb 2, 2026 - 16:06
 0