धार्मिक झंडे पर बवाल, मारपीट में 10 लोग जख्मी:गया में 17 लोग अरेस्ट; घर छोड़कर इधर-उधर भाग रहे थे ग्रामीण

गया जी के डोभी प्रखंड के कंगाली बिगहा गांव में धार्मिक झंडा गाड़ने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। रात भर गांव में अफरा-तफरी मची रही। डंडा और रोड़े चलते रहे। करीब 10 लोग जख्मी हो गए। दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों पक्षों से 17 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। दोनों पक्ष से बाराचट्टी थाने में केस दर्ज किया गया है। घटना मंगलवार रात की है। मुहर्रम को लेकर एक पक्ष झंडा गाड़ रहा था। झंडा गाड़ने की जगह को लेकर दूसरे पक्ष ने एतराज किया। पहले कहासुनी हुई। बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई। रात करीब 10 बजे मामला बेकाबू हुआ। कुछ लोग दूसरे पक्ष के मुहल्ले में समझाने गए थे, लेकिन वहां बहस होने लगी। देखते ही देखते अचानक मारपीट और रोड़ेबाजी शुरू हो गई। गांव रणक्षेत्र बन गया। लोग घर छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने हालात को काबू में किया देर रात बाराचट्टी पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने हालात को काबू में किया। शेरघाटी के एसडीओ और डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया और पुलिस बल को सख्ती से निपटने का आदेश दिया। फिलहाल, गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। एहतियातन पुलिस कैंप कर रही है। मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार दोपहर 3 बजे गांव में शांति समिति की बैठक बुलाई गई है। एसपी आनंद कुमार ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। शेरघाटी-2 के एसडीओ संजीत प्रभात, अंचल इंस्पेक्टर और अतिरिक्त फोर्स भेजा गया है। स्थिति फिलहाल सामान्य है, लेकिन निगरानी रखी जा रही है। बाराचट्टी थाना आगे की कार्रवाई कर रहा है। पुलिस का कहना है कि उपद्रव करने वाले किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। गांव में अभी पुलिस तैनात है, ताकि शांति बनी रहे। घायल होने वालों में मनोज यादव, कामदेव यादव, सुनील यादव, अजय यादव, गोलू यादव, गुड्डू यादव, यमुना यादव, कमलेश यादव और भोला यादव शामिल हैं।

Jul 2, 2025 - 14:04
 0