डेयरी बूथ में बैठे प्राइवेट कर्मचारी की करंट से मौत:दोस्तों के साथ बैठा था युवक, बिजली के झटके से हुआ बेहोश

जयपुर में करंट लगने से शनिवार रात एक युवक की मौत हो गई। वह एक डेयरी बूथ में दोस्तों के साथ बैठा था। बिजली झटके से बेहोश होने पर उसे SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। रामगंज थाना पुलिस ने रविवार दोपहर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। ASI बाबूलाल ने बताया- हादसे में रामगंज के घोड़ा निकास रोड निवासी निखिल (28) पुत्र योगेन्द्र की मौत हो गई। वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। शनिवार रात वह रामगंज चौपड़ पर स्थित दूध की डेयरी बूथ में अपने दोस्तों के साथ बैठा था। रात करीब 8:30 बजे डेयरी बूथ में बैठे होने के दौरान उसे बिजली से करंट लग गया। झटका लगने से वह नीचे गिरकर बेहोश हो गया। डेयरी बूथ ऑनर ने परिचितों की मदद से उसे SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान देर रात उसे मृत घोषित कर दिया। ASI बाबूलाल का कहना है- पुलिस की ओर से मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है कि वह डेयरी बूथ में क्यों गया था?, किसी चीज से उसको करंट लगा है। जांच के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jul 12, 2026 - 13:37
 0