डबवाली में पुलिस टीम पर पथराव, हेड कांस्टेबल घायल:परिजनों ने किया हमला; नशा तस्कर को पकड़ने पहुंची थी टीम

सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के गांव घुकांवाली में नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों ने ईंट-पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया। हमले में हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (HSNCB) के हेड कांस्टेबल टिंकू घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी केवल उर्फ केली को 7.52 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सूचना मिलते ही दी गई दबिश पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एचएसएनसीबी यूनिट डबवाली को सूचना मिली थी कि गांव घुकांवाली निवासी केवल उर्फ केली अपने घर के बाहर हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर एचएसएनसीबी की टीम ने थाना ओढ़ा पुलिस के सहयोग से मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। परिजनों ने किया हमला, पुलिसकर्मी घायल गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने शोर मचाकर अपने परिजनों को बुला लिया। कुछ ही देर में उसके परिजन ईंट, पत्थर और डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले के दौरान हेड कांस्टेबल टिंकू के सिर पर ईंट लगने से वह घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए ओढ़ा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर हमले में शामिल अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। 7.52 ग्राम हेरोइन बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक पारदर्शी पन्नी बरामद हुई, जिसमें 7.52 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद वह नशा तस्करी में सक्रिय था। बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 61 और 85 के तहत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने हमले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर हमला करने और अन्य अपराधों के संबंध में बीएनएस की धारा 115, 121, 132, 221 और 3(5) के तहत भी मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Jul 18, 2026 - 22:37
 0