झांसी में रेलिंग तोड़कर रेल ट्रैक पर पहुंची कार:सामने से आ रही मालगाड़ी में लोड थे पेट्रोल के टैंकर, बड़ा हादसा टला

झांसी में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया। यहां पुलिस का सिम्बल लगी एक कार रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। उसी समय सामने से ऑयल टैंकर से भरी मालगाड़ी आती दिखाई दी। ड्राइवर ने कार को रोकने और पीछे करने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी ट्रैक तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई और कार को ट्रैक से हटवाया गया। घटना वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर आगे झांसी–प्रयागराज रेल लाइन पर हुई। बताया जा रहा है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से करीब 500 मीटर आगे पुलिया नंबर-9 की ओर जाने वाले रास्ते पर रेलवे क्रॉसिंग है। यहां से एक ऑयल टैंकर से भरी मालगाड़ी को गुजरना था, जिसके चलते रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया था। इसी दौरान एक टाटा पंच कार वहां पहुंची, जिस पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और कार तेज रफ्तार में रेलिंग तोड़ते हुए सीधे रेलवे ट्रैक की तरफ बढ़ गई। देखते ही देखते कार पटरी के बीच फंस गई। उसी समय सामने से ऑयल टैंकर से भरी मालगाड़ी आती दिखाई दी। इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि मालगाड़ी दूसरे ट्रैक से गुजर रही थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। कार चालक ने काफी देर तक गाड़ी को पीछे करने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक पर चढ़ जाने के कारण वाहन बाहर नहीं निकल सका। आसपास मौजूद लोगों ने भी कार को धक्का देकर हटाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मिलकर कार को ट्रैक से हटाया गया, जिससे रेल यातायात सामान्य हो सका। बताया जा रहा है कि जिस कार पर पुलिस का सिम्बल लगा हुआ था, वह किसी निजी व्यक्ति की बताई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार किसकी है और चालक कौन था। रेलवे और आरपीएफ पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि चालक का वाहन से नियंत्रण कैसे बिगड़ा और रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बावजूद कार वहां तक कैसे पहुंच गई।

Mar 5, 2026 - 12:53
 0