जमुई में 50 बेड का वृद्धा आश्रम शुरू:नगर परिषद ने बनवाया, डीएम -एसपी ने किया उद्घाटन, रहना-खाना-इलाज की सुविधा

जमुई में नगर परिषद द्वारा निर्मित 50 बेड वाले वृद्धा आश्रम का सोमवार को उद्घाटन किया गया। शहर के झाझा बस स्टैंड स्थित नगर परिषद कार्यालय के समीप बने इस आश्रम का लोकार्पण जिलाधिकारी नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने संयुक्त रूप से किया। यह वृद्धा आश्रम उन बुजुर्गों के लिए बनाया गया है, जिनका कोई सहारा नहीं है या जिन्हें उनके बच्चों अथवा परिजनों ने छोड़ दिया है। नगर परिषद की ओर से ऐसे निराश्रित वृद्धों को आश्रय प्रदान करने के उद्देश्य से यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन से जुड़ी 2 तस्वीरें… रहना, खाना और दवाइयों की सुविधा मिलेगी फिलहाल, वृद्धा आश्रम में 50 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। यहां रहने वाले बुजुर्गों को भोजन, आवास, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी नवीन ने बताया कि वृद्धा आश्रम का उद्घाटन आज किया गया है। उन्होंने इसके निर्माण के लिए नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता को धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि इससे पहले चकाई प्रखंड में भी एक वृद्धा आश्रम संचालित किया जा रहा है।

Feb 2, 2026 - 16:06
 0