जबलपुर में जलते दीयों से तेल निकालते दिखे बच्चे, वीडियो शेयर कर भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 3.55 करोड़ दीप जलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। इस भव्य दीपोत्सव की रोशनी से राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत प्रदेश के तमाम शहर जगमगा उठे। ...

Sep 20, 2026 - 10:53
 0
जबलपुर में जलते दीयों से तेल निकालते दिखे बच्चे, वीडियो शेयर कर भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत

children extracting oil from diyas प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 3.55 करोड़ दीप जलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। इस भव्य दीपोत्सव की रोशनी से राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत प्रदेश के तमाम शहर जगमगा उठे। लेकिन इस बीच, जबलपुर से सामने आए एक वीडियो को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है। ALSO READ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

वायरल वीडियो पर सियासत

कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर और नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपोत्सव के बाद जलते हुए दीयों से कुछ बच्चे बोतलों में तेल निकालते नजर आ रहे हैं।

 

इस वीडियो को शेयर करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा, "जबलपुर में बीजेपी वाले दीये जलाकर निकल लिए, जिसके बाद महंगाई और गरीबी से जूझ रहे देश की जमीनी हकीकत देखिए... यह गुरबत, यह मजबूरी।"

इस घटना के बाद से एक तरफ जहां राज्य में रिकॉर्ड दीपोत्सव का जश्न मनाया गया, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने इस बहाने महंगाई और गरीबी के मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।